फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police arrested a husband and wife for fraud matter

विदेश में नौकरी के नाम पर इस जोड़े ने खोला ऑफिस, फिर सामने आया खौफनाक सच

Sat, 26 Aug 2017 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 26 Aug 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
police arrested a husband and wife for fraud matter
arrested

युवाओं को विदेश में नौकरी का झांसा देकर इस जोड़े ने एक ऑफिस खोला। दोनों किसी को ठगने के लिए देहरादून पहुंचे, इससे पहले अपने मंसूबों में कामयाब होते। इनकी पोल खुल गई। साथ ही एक खौफनाक सच सामने आया...

विज्ञापन


देहरादून एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि बसंत विहार थाने के आशीर्वाद एंकलेव निवासी इंद्रसिंह पंवार ने नवंबर 2016 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बल्लीवाला चौक स्थित फास्ट ट्रैक ओवरसीज इंडिया प्रा.लि. कंपनी ने विदेश में नौकरी दिलाने का विज्ञापन प्रकाशित कराया था।
विज्ञापन


इसी आधार पर उन्होंने अपने बेटे की सिंगापुर में नौकरी के लिए आफिस संचालक से संपर्क किया था। कंपनी संचालक अभिषेक सिंह बिष्ट और उसकी पत्नी विजय लक्ष्मी बहुगुणा उर्फ  प्रिया निवासी संजय कॉलोनी ने उनके बेटे को सिंगापुर भेजने का झांसा देकर एक लाख 32 हजार रुपये हड़प लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके अलावा रुड़की निवासी धीरेंद्र सिंह से दो लाख 50 हजार रुपये हड़पे थे। कुछ दिन बाद वे आफिस बंद कर फरार हो गए। एसएसपी ने बताया कि एसओ संजय मिश्रा के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। आरोपी दंपति लगातार ठिकाना बदल रहे थे।


इसी बीच खबर मिली कि यह दोनों दून में किसी को ठगने आ रहे हैं। उसी सूचना के आधार पर उन्हें दिल्ली रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। इस दंपति ने करीब 25 लोगों से 50 लाख रुपये की रकम हड़पी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed