{"_id":"1e33261362b7e89082929a9483157e6a","slug":"police-arrest-two-smuggler-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ से लकड़िया बेच रहे तस्कर, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहाड़ से लकड़िया बेच रहे तस्कर, दो गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमनगर थाना पुलिस ने देर रात चेकिंग अभियान के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी की गई देवदार की 36 डाट बरामद हुए। जिनकी कीमत लाखों रुपये है। पुलिस ने वाहन सीज कर दोनों तस्करों के खिलाफ वन्य संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
शनिवार देर रात करीब ढाई बजे मुखबिर की सूचना पर राणा चौक के करीब वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक पिकप चकराता की ओर से आते दिखाई दिया। जिसे पुलिस ने रोकने के लिए इशारा किया तो वाहन चालक ने पुलिस को देखकर गाड़ी की स्पीड और तेज कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने गाड़ी का पीछा कर उसे पकड़ लिया। गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें से करीब चोरी के देवदार के 36 डाट बरामद हुई। आरोपियों की पहचान नरेश पुत्र शैलू निवासी ग्राम बोसान थाना कालसी, सुरेश डिमरी पुत्र रामानंद डिमरी निवासी ग्राम उतार पोस्ट खरोड़ा चकराता के रूप में हुई।
विज्ञापन
एसआई धनराज सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों आरोपी पहाड़ से लकड़ियां चोरी कर यहां बेचने के लिए आ रहे थे। इन
लकड़ियों की कीमत करीब चार लाख रुपये है।