{"_id":"4bc7be1c36b6bbafca643cbe2c8e5f7b","slug":"police-arrest-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को खाई में फेंकने वाला फौजी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को खाई में फेंकने वाला फौजी गिरफ्तार
अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Mon, 10 Mar 2014 01:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल मार्ग पर पत्नी को हमलाकर घायल करने के बाद खाई में फेंकने वाले फौजी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
अपना जुर्म कुबूला
आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दंपति एक दूसरे पर शक करता था और दोनों में मनमुटाव चल रहा था।
उल्लेखनीय है कि जाखरौतेला (जैंती) निवासी फौजी गोविंद सिंह रौतेला ने शुक्रवार रात अपनी पत्नी प्रेमा रौतेला को धारदार हथियार घायल कर उसे नैनीताल हल्द्वानी एनएच से लगे नैनीताल खुर्पाताल बाईपास मार्ग में लगभग 50 मीटर दूर खाई में फेंक दिया था।
प्रेमा धारानौला (अल्मोड़ा) में बच्चों के साथ किराए पर रहती है। पुलिस ने बताया कि गोविंद सात मार्च की रात दिल्ली से टैक्सी लेकर धारानौला पहुंचा। ड्राइवर को रानीखेत छोड़ने के बहाने वह प्रेमा को भी साथ ले गया।
विज्ञापन
मारपीट की और गले में फंदा डाला
रास्ते में उसने प्रेमा के साथ मारपीट की और गले में फंदा डालकर उसका गला दबा दिया और उसे खाई में फेंक कर वह भाइयों के पास दिल्ली चला गया।
आठ मार्च की सुबह क्षेत्र के लोगों ने घायल प्रेमा को देखा और अस्पताल पहुंचाया। उसका हल्द्वानी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने इस संबंध में गोविंद सिंह रौतेला को फोन किया तो उसने घटना पर अनभिज्ञता प्रकट की और वह पत्नी को देखने हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल आ गया।
टैक्सी चालक की तलाश जारी
मामले की विवेचना कर रही अल्मोड़ा महिला थाने की एसआई श्वेता नेगी भी अस्पताल पहुंची थीं। इसके बाद पुलिस गोविंद सिंह रौतेला को पूछताछ के लिए अल्मोड़ा ले आई।
विज्ञापन
जब पुलिस ने सख्ती बरती तो गोविंद ने अपना जुर्म कुबूल लिया। महिला थानाध्यक्ष बसंती आर्या ने बताया कि धारा 364 और 307 के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर किया गया है जबकि टैक्सी चालक की तलाश की जा रही है।