{"_id":"63f9a3ee1990caedeb7f246238e8157f","slug":"police-afraid-of-kunwar-pranav-champions","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंवर प्रणव चैंपियन से डर रही हैं पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुंवर प्रणव चैंपियन से डर रही हैं पुलिस
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 20 Sep 2013 09:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के आवास पर फायरिंग मामले में पुलिस तीन दिन बाद भी खाली हाथ है।
विज्ञापन
फायरिंग में खानपुर विधायक और वन विकास निगम के अध्यक्ष कुंवर प्रणव चैंपियन का नाम चर्चा में आने के बावजूद पुलिस उनसे पूछताछ भी नहीं कर पाई है। न ही पुलिस कोई सुबूत या गवाह तलाश पाई है। ऐसे में मामले के जल्द खुलासे का दावा बेमानी लग रहा है।
बिना पूछताछ किए ही लौट आई पुलिस
रुड़की, हरिद्वार गई पुलिस टीम भी चैंपियन से बिना पूछताछ किए ही लौट आई है। मंगलवार रात कृषि मंत्री हरक सिंह के आवास पर आयोजित वीवीआईपी भोज में हुई फायरिंग में कांग्रेस नेता विवेकानंद खंडूड़ी और हरिद्वार के रविंद्र सैनी घायल हो गए थे। घटना के वक्त कई मंत्री और विधायक मौजूद थे।
विज्ञापन
पढ़ें, इंसानों से लेकर मगरमच्छों पर गोली चलाने के ‘चैंपियन’
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल पर पड़े खून के नमूने भी लिए। इस मामले में विधायक कुंवर प्रणव चैपिंयन का नाम सामने आया था, लेकिन कोई गवाह न मिलने पर मुकदमा अज्ञात में दर्ज कराया गया। इस घटना को तीन दिन बीत गए हैं, लेकिन पुलिस कुंवर प्रणव चैंपियन से पूछताछ तक नहीं कर पाई है।
पुलिस की एफआईआर के मुताबिक अज्ञात अभियुक्त ने उतावलेपन और खुशी में फायर किए, जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...