फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PNB loan fraud accused arrested in devprayag

उत्तराखंड: बैंक प्रबंधक के साथ मिलकर 91 लाख के गबन का आरोपी गिरफ्तार, ऐसे किया फर्जीवाड़ा

Sat, 08 Sep 2018 09:47 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देवप्रयाग
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देवप्रयाग Updated Sat, 08 Sep 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
PNB loan fraud accused arrested in devprayag
arresting

पंजाब नेशनल बैंक देवप्रयाग शाखा से वर्ष 2009 में ग्रामीणों के नाम से फर्जी लोन मंजूर करवाकर 91 लाख रुपये गबन करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने तत्कालीन बैंक मैनेजर की मिलीभगत से फर्जी फर्म बनाकर अपनी पत्नी सहित 11 लोगों के नाम पर फर्जी तरीके से लोन लिया था। मामले का दूसरा आरोपी तत्कालीन बैंक मैनेजर गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट से स्थगनादेश ले आया है।  

विज्ञापन


 नवंबर 2016 में जिमाण गांव (पालकोट पट्टी) निवासी रामानंद सती, सत्यपाल सिंह, धर्म सिंह, सोना दास व वासुदेव आदि ने देवप्रयाग थाने में स्थानीय निवासी भगवती प्रसाद के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया था। ग्रामीणों की शिकायत थी कि भगवती प्रसाद ने वर्ष 2009 में फर्जीवाड़ा कर उनके नाम पर बैंक से 91 लाख रुपये का लोन ले लिया। फर्जीवाड़े की जानकारी ग्रामीणों को वर्ष 2012 में तब हुई, जब लोन चुकता न होने पर बैंक ने उनके घरों में वसूली के लिए पत्र भेजे। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने विवेचना शुरू की, तो बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक केबी कुलश्रेष्ठ का नाम भी चार्जशीट में जुड़ गया।
विज्ञापन


भगवती प्रसाद ने प्रबंधक की मिलीभगत से फर्जी फर्मों के खाते खुलवाकर जाली बिलों के जरिए लोन की धनराशि हड़प ली। शुक्रवार सुबह विवेचना अधिकारी थाना प्रभारी विनोद राणा ने पुलिस बल के साथ जिमाण गांव में दबिश देेते हुए आरोपी भगवती प्रसाद को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। राणा ने बताया कि विवेचना जारी है। चार्जशीट में अन्य के नाम भी जुड़ सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed