फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM office asked about rudrapur sidcul gold scam

प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचा 17 किलो सोने के गबन का मामला

Fri, 22 Jul 2016 09:50 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Fri, 22 Jul 2016 09:50 AM IST
विज्ञापन
PM office asked about rudrapur sidcul gold scam
पीएम मोदी - फोटो : pti

उत्तराखंड में पंतनगर सिडकुल की सोने को तरासने वाली राजेश एक्सपोर्ट लिमिटेड से 17 किलो सोना गबन का मामला अब प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंच गया है।

विज्ञापन


इस मामले में अब पुलिस मुख्यालय देहरादून से भी बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। एसटीएफ की दो टीमों ने रुद्रपुर में डेरा डाल दिया है। हालांकि, अभी देहरादून से रुद्रपुर पहुंची एसटीएफ का स्थानीय पुलिस से कोई संपर्क नहीं हुआ है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एसटीएफ इस मामले में सीधे पुलिस मुख्यालय को ही रिपोर्ट करेगी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को अभी सोने की फैक्ट्री के आरोपी प्लांट हेड से 164 के बयान दर्ज नहीं कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में स्थानीय पुलिस के कुछ अफसरों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। खास बात यह है कि पुलिस की जांच में जिन सर्राफा व्यापारियों के नाम सामने आ रहे हैं उनमें अधिकांश गिरफ्तारी के डर से अंडरग्राउंड हो गए हैं। 


एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले का कहना है कि अभी माल की रिकवरी नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस की टीमें दबिश दे रही है। उन्होंने माना कि यह मामला अब हल्का नहीं रहा। मामला पीएमओ तक पहुंच चुका है, इसलिए अब किसी भी आरोपी का बचना मुश्किल है।

आज होंगे 164 के बयान दर्ज, कोर्ट से मिली तारीख
सोने की फैक्ट्री से 17 किलो सोना गायब करने वाले आरोपी प्लांट हेड रमेश सती के 164 के तहत बयान शुक्रवार (22 जुलाई) को सीजेएम कोर्ट में दर्ज होंगे। डीआईजी (कुमाऊं) पीएस सैलाल ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को पुलिस सीजेएम कोर्ट में पेश करेगी जहां जज के समक्ष उसके बयान दर्ज होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed