उत्तराखंडः सिडकुल से करोड़ों का सोना-चांदी लेकर प्लांट हेड फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर स्थित सिडकुल की सेक्टर छह और सात स्थित राजेश एक्सपोर्ट ज्वैलर्स कंपनी के प्लांट हेड पर करोड़ों रुपये के सोना और चांदी के गबन का मामला प्रकाश में आया है।
कंपनी के मुंबई स्थित हेड कार्यालय को जब इस बड़े घोटाले की जानकारी मिली तो तत्काल हेड आफिस ने कंपनी प्रबंधन की एक टीम यहां सिडकुल स्थित कंपनी पहुंची। जांच-पड़ताल में पता चला कि मुंबई से भेजा गया छह से सात किलो सोना और कई किलो चांदी गायब है। टीम ने इस संबंध में एसएसपी कार्यालय सहित सिडकुल चौकी तहरीर दे दी है।
सिडकुल के सेक्टर सात स्थित राजेश एक्सपोर्ट नाम की कंपनी सोने व चांदी के बिस्कुट की परख का काम करती है। प्लांट हेड पिछले छह सालों से कंपनी में काम कर रहा था।
बिना किसी सूचना के अवकाश पर चला गया प्लांट हेड
आरोप है कि तीन जून से प्लांट हेड अचानक बिना किसी सूचना के अवकाश पर चला गया। 12 जून तक जब प्लांट हेड सिडकुल कंपनी में नहीं पहुंचा तो प्रबंधन में हलचल हुई। फोन भी नेटवर्क से बाहर होने से संदेह और गहराया गया।
इसके बाद कंपनी के जुडे़ आला अधिकारियों ने हेड कार्यालय मुंबई को सूचना दी। बृहस्पतिवार को हेड आफिस की टीम ने सिडकुल की स्थानीय कंपनी का जायजा लिया और बारीकी से जांच की।
इस दौरान छह से सात किलो सोना और चांदी गायब होना पाया गया। इस पर जांच टीम ने एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले से करोड़ों के गबन की शिकायत की।
एसएसपी ने चौकी इंचार्ज सिडकुल को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। चौकी प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि कंपनी मेंगबन के मामले की जांच कर रही है। गबन का शीघ्र ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।