फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   people protest on businessman murder.

हत्या पर उबाल, परिजनों का शव लेने से इनकार

Tue, 20 Jan 2015 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारायणबगड़ (चमोली)
ब्यूरो/अमर उजाला, नारायणबगड़ (चमोली) Updated Tue, 20 Jan 2015 09:45 PM IST
विज्ञापन
people protest on businessman murder.

चमोली के नारायणबगड़ लापता व्यापारी की हत्या से गुस्साए ग्रामीणों, व्यापारियों और महिलाओं ने यहां पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। पोस्टमार्टम के बाद शाम साढ़े तीन बजे शव को सड़क पर रोककर करीब दो घंटे तक जाम कर हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

विज्ञापन


ग्रामीणों के विरोध और उचित आश्वासन न मिलने पर शव की सुपुर्दगी नहीं हो पाई। पुलिस द्वारा मामले में उचित आश्वासन न मिलने पर ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने शव को लेने से इंकार कर दिया। समाचार लिखे जाने तक शव पुलिस के कब्जे में ही था।
विज्ञापन


पत्थरों के नीचे मिला था शव
पांच जनवरी से लापता हुए व्यापारी हरि प्रसाद का शव सोमवार को पिंडर नदी के किनारे पत्थरों में दबा मिला। व्यापारी का गला रेतकर हत्या की गई थी जिसके चलते गुस्साए व्यापारियों ने यहां मंगलवार को बाजार बंद रखे। वहीं ग्रामीणों और महिलाओं के साथ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पांच जनवरी को लापता होने और 11 जनवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। गुस्साए व्यापारियों ने मंगलवार अपराह्न को मृतक का शव यहां पंहुचने पर दो घंटे तक शव के साथ कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग को जाम किया।

पुलिस के आश्वासन पर भी नहीं माने
इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी जगदीश यादव और थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने आरोपियों की एक सप्ताह के भीतर गिरफ्तारी करने की बात कही। बावजूद इसके प्रदर्शनकारी नहीं माने और शव को लेने से इनकार कर दिया।


इस दौरान तहसीलदार परमानंद राम, कामरेड भूपाल सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप बुटोला, प्रमुख अंशी देवी, मींग के प्रधान महिपाल सिंह रावत, बैनोली के रमेश सती, प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष एमएन चंदेला, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरेंद्र सिंह, अनीता रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष डा. सुधीर नेगी, धीरेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed