फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Paramilitary force two soldier arrested with leopard skin

चंपावत: तेंदुए की पांच खालों के साथ अर्द्धसैनिक बल के जवान समेत दो गिरफ्तार

Sun, 10 Jun 2018 10:29 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Sun, 10 Jun 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
Paramilitary force two soldier arrested with leopard skin
arresting

पुलिस की एसओजी टीम ने बनबसा में तेंदुए की पांच खालों के साथ पिथौरागढ़ जिले में तैनात अर्द्धसैनिक बल के एक जवान समेत दो लोगों को पकड़ा है। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आई है, जिन्हें पकड़ने की रणनीति के तहत एसओजी और पुलिस ने मामले को सार्वजनिक नहीं किया है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक एसओजी टीम को पिथौरागढ़ जिले से तेंदुए की खालों की तस्करी की सूचना मिली तो एसओजी ने तस्करों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। रविवार को तस्करों के एक वाहन से बनबसा पहुंचने पर एसओजी टीम ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर अर्द्धसैनिक बल के एक जवान के बक्से से गुलदार की पांच खालें बरामद हुईं। पकड़ा गया जवान मूलरूप से पिथौरागढ़ जिले रहने वाला है, जो वर्तमान में परिवार सहित खटीमा में रहता है और छुट्टी लेकर घर आ रहा था।
विज्ञापन


दूसरा आरोपी आमबाग (टनकपुर) का रहने वाला है। माना जा रहा है कि मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस अभी मामले को सार्वजनिक नहीं करना चाहती है। पुलिस सोमवार को मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है। जानकारी के मुताबिक एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने भी आरोपियों से पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed