फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   operation bhoora update

'नंबर वन' बदमाश भूरा का एक साथी धरा गया

Thu, 25 Dec 2014 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 25 Dec 2014 09:29 PM IST
विज्ञापन
operation bhoora update

नोएडा से चल रहे तीन राज्यों के संयुक्त अभियान ‘आपरेशन भूरा’ को पहली कामयाबी मिली है। भूरा के एक साथी को पुलिस ने दबोच लिया है। विशेष कार्य बल (एसटीएफ) देर रात तक युवक से पूछताछ कर रही थी।

विज्ञापन


बागपत से फरार हुए कुख्यात अपराधी भूरा तक पहुंचने के लिए पुलिस उसके नजदीकियों पर नजर रखे हुए है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भूरा के साथ लंबे समय तक जेल में रहे एक बदमाश के दिल्ली में मौजूद होने की जानकारी मुखबिर से मिली थी।
विज्ञापन


उत्तराखंड पुलिस ने जाल बिछाकर बृहस्पतिवार देर शाम उसे दबोच लिया। सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड विशेष कार्य बल की टीम दिल्ली में ही इस बदमाश को ले गई है। वहां उससे पूछताछ कर भूरा का सुराग तलाशने की कोशिश चल रही है। हालांकि, दून में पुलिस अधिकारी किसी बदमाश के पकड़े जाने की जानकारी न होने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोई बदमाश दस लाख का इनामी नहीं

operation bhoora update

दस लाख की घोषणा के बाद बदमाश अमित उर्फ भूरा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश का नंबर एक इनामी बदमाश हो गया है। आतंकवादियों को छोड़ किसी भी राज्य के अपराधी पर इतना इनाम घोषित नहीं हुआ है।

उत्तर प्रदेश में अपराधियों की लंबी फौज रही है। आतंक के पर्याय रहे श्रीप्रकाश शुक्ला, सुशील मूंछ, नफीस अंसारी, संजीव जीवा, विक्की त्यागी, सुनील राठी, राहुल खट्टर, विनोद बावला पर भी जघन्य वारदातों के बावजूद एक से दो लाख रुपये तक इनाम रहा। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों में भी किसी पर इतना इनाम नहीं हुआ। पुलिस सूत्र बताते हैं कि देश के अन्य राज्यों में भी आतंकवादियों पर ही दस लाख का इनाम घोषित किया गया है।

उत्तराखंड में भी पहली बार किसी अपराधी पर पांच लाख इनाम घोषित हुआ है। प्रदेश में अब तक सर्वाधिक इनाम एक लाख रुपये ही था। कुछ वर्ष पूर्व बदरीनाथ में हुई एक हत्या में शामिल सुरेश शर्मा पर इतनी रकम घोषित की गई थी। इसके बाद इतना ही इनाम बागपत में फरारी के बाद भूरा पर घोषित हुआ, लेकिन अब यह रकम पांच लाख कर दी गई है। यूपी में भी पांच लाख की घोषणा के बाद वह दस लाख का इनामी बनकर इस लिहाज से नंबर एक बदमाश हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed