{"_id":"57c736ae4f1c1b78292cb6cd","slug":"one-more-arrest-in-bams-exam-cheating","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में हुई बीएएमएस प्रवेश परीक्षा का मुन्नाभाई हत्थे चढ़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देहरादून में हुई बीएएमएस प्रवेश परीक्षा का मुन्नाभाई हत्थे चढ़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 01 Sep 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
ऋषिकुल कॉलेज से आरोपी छात्र को ले जाती पुलिस
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुर्वेदिक कॉलेजों में बीएएमएस में प्रवेश के लिए मुन्नाभाई हायर करने वाले प्रकरण में बुधवार को हुई जांच में कोई नया मामला सामने नहीं आया, लेकिन देहरादून में सात अगस्त को हुई परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले एक मुन्नाभाई को जांच कमेटी ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बुधवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में प्रोफेसर कमेटी और एसआईटी की टीम ने ऋषिकुल एवं गुरुकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में वर्ष 2011 बैच के छात्र-छात्राओं की जांच पड़ताल की। इस दौरान ऋषिकुल के 59 और गुरुकुल कॉलेज के 48 छात्र-छात्राएं जांच कमेटी के सामने उपस्थित हुए। जांच में दोनों कॉलेजों से एक भी संदिग्ध नहीं निकला। लेकिन एसआईटी टीम को जिस मुन्नाभाई की तलाश थी, वह हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन
टीम ने गुरुकुल कांगड़ी आयुर्वेदिक कॉलेज के वर्ष 2011 बैच के सावेज आलम पुत्र मुनफैत, निवासी लिब्बरहेड़ी, नारसन थाना, मंगलौर (रुड़की) को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह देहरादून में सात अगस्त को हुई परीक्षा में दूसरे की जगह शामिल हुआ था। जांच के बाद सावेज को देहरादून पुलिस अपने साथ ले गई। बता दें कि इस मामले में वर्ष 2012 बैच से अकेले आरोपी जहांगीर को नगर कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया था। जिसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन