फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   old man tried to rape with minor girl in haridwar

घरवालों के बाहर जाते ही पड़ोसी घुसा, किशोरी को अकेला पाकर की रेप की कोशिश

Sat, 08 Jul 2017 02:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर (हरिद्वार)
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर (हरिद्वार) Updated Sat, 08 Jul 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
old man tried to rape with minor girl in haridwar
rape

घरवालों के बाहर जाते ही अधेड़ पड़ोसी घर में घुस गया। उसकी पहले से ही उनकी बेटी पर बुरी नजर थी। इस बार अकेला पाकर वह दुष्कर्म करने लगा, लेकिन तभी ऐसा हुआ कि उसे उल्टे पांव भागना पड़ा। जानिए, पूरा मामला...

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार जनपद के पिरान कलियर में बरेली सराय में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति पर नाबालिग बेटी से दुराचार के प्रयास का आरोप लगाया।
विज्ञापन


बताया गया कि वह पिछले कई सालों से बरेली सराय में रहता है। पड़ोस में रहने वाला एक अधेड़ नाबालिग पुत्री पर बुरी नजर रखता है। सुबह करीब साढ़े दस बजे वह घर से कुछ समय के लिए बाहर निकले थे। इसी दौरान आरोपी घर में घुसा और किशोरी से दुराचार का प्रयास करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इस वजह से बच गई किशोरी की जान

old man tried to rape with minor girl in haridwar

जब आरोपी किशोरी से रेप का प्रयास करने लगा तो किशोरी के शोर मचाने पर सराय में रहने वाले लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। इसी बीच आरोपी फरार हो गया।

परिजनों ने थाने में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात करीब तीन बजे आरोपी को दबोच लिया और थाने में लाकर पूछताछ की। 

थाना प्रभारी देवराज शर्मा का कहना है कि दूसरे पक्ष ने भी अपनी पत्नी से छेड़खानी की तहरीर दी है। मामला दुराचार के प्रयास का नहीं बल्कि आपसी विवाद का है। इसी वजह से इस मामले में दोनों का चालान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed