फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   old age people on target of criminals

देहरादून में बुजुर्गों को ठगने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

Fri, 29 Jul 2016 04:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 29 Jul 2016 04:37 PM IST
विज्ञापन
old age people on target of criminals
criminal - फोटो : amar ujala

देहरादून में बुजुर्गों को ठग कर जेवरात उड़ा ले जाने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


इन घटनाओं से देहरादून जिले में बुजुर्ग व्यक्तियों में भय का माहौल व्याप्त हो गया, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले की गम्भीरता से लिया गया। उनके आदेश के बाद पुलिस टीम ने शहर में नाकेबंदी की और सीसीटीवी फुटेज से जानकारी प्राप्त की गई।

इस क्रम में देहरादून से बाहर निकलने वाले रास्तों पर सघन चेकिंग की गई। जिससे उक्त घटनाओं मे प्रयुक्त संदिग्ध वाहन अपाची मोटर साइकिल सहित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने देहरादून में एक बुजुर्ग महिला और 04 अन्य बुजुर्ग पुरुषों से जेवरात लेकर फरार होने की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन


आरोपियों का नाम क्रमशः विवेक शर्मा, विनोद कुमार शर्मा और दोनों आपस में बाप-बेटे हैं। आरोपी अलीगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों से सोनी की चैन व सोने की अंगुठियां, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल अपाची बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून में बाइक सवार टप्पेबाजों ने एक-एक कर चारों बुजुर्गों को बातों में उलझा कर आसानी से उनके लाखों के सोने के जेवरात ले उड़े थे। खास बात यह है सभी घटनाओं में दो बाइक सवार शातिरों ने बुजुर्गों को ठगने के लिए चेन और अंगूठी की तर्ज पर जेवरात बनवाने की एक ही कहानी का इस्तेमाल किया। पांचों बुजुर्ग भी बिना कुछ सोचे समझे शातिरों के झांसे में आकर अपनी चेन और अंगूठी से हाथ धो बैठे।

पहली घटना नेहरू कॉलोनी में हुई, जहां सेवानिवृत्त इंजीनियर से सोने की चेन और अंगूठी ठगी गई। इसके बाद टप्पेबाजों ने पटेलनगर, बसंत विहार और डालनवाला में दो अन्य बुजुर्गों को शिकार बनाया।

सुबह के वक्त दो घंटे के अंदर शहर के बीचोंबीच चार घटनाएं अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश सुरक्षित निकल गए और पुलिस कुछ भी नहीं कर सकी। अब सीसीटीवी फुटेज और हुलिए के आधार पर पुलिस बदमाशों के स्के च तैयार करा रही है। यह तय माना जा रहा है कि सभी घटनाओं में दो ही युवक शामिल हैं। इन घटनाओं से पुलिस में हड़कंप मचा है।

ऐसे बनाया बुजुर्गों को शिकार

old age people on target of criminals
लूट

केस नंबर एक-  नेहरू कालोनी के रेसकोर्स रोड निवासी रिटायर्ड इंजीनियर श्रवण कुमार बृहस्पतिवार सुबह रोजमर्रा की तरह टहलने निकले थे। इसी बीच सड़क पर बाइक पर आए दो युवकों ने अंकल का संबोधन कर उन्हें रोक लिया। खुद को कपूर अंकल के पड़ोसी बताकर उनकी सोने की चेन देखने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने झांसा दिया कि परिवार में शादी है, आपकी चेन का डिजाइन अच्छा लगा। सोच रहे हैं ऐसी ही चेन बनवा लें। बिना कुछ सोचे समझे बुजुर्ग ने गले में पहनी सोने की चेन उतारकर उनके हाथ में थमा दी। चेन मिलते ही दोनों युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आई और आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अवलोकन किया।

केस नंबर दो - डालनवाला क्षेत्र के आराघर क्षेत्र में किसान जसराम (70) अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी बीच बाइक पर आए दो युवकों ने उनसे सर्राफ की दुकान के बारे में पूछा और कहा कि कुछ जेवर बनवाने हैं। बातचीत में ही उन्होंने किसान की पहनी अंगूठी की तारीफ करनी शुरू कर दी। डिजाइन दिखाने के लिए जसराम ने भी आसानी से उन्हें अंगूठी उतारकर दे दी। बाइक सवार अंगूठी को पास में सर्राफ के यहां तक ले जाने की बात कहकर चंपत हो गए। सूचना पर पुलिस सक्रिय तो हुई, लेकिन टप्पेबाजों की भनक तक नहीं लग पाई।

केस नंबर तीन -  पटेलनगर के प्रीति एंकलेव निवासी बुजुर्ग सुरेंद्र प्रभाकर सुबह के समय दूध लेने सेंट ज्यूड्स चौक स्थित डेयरी जा रहे थे। बाइक सवार युवकों ने प्रभाकर को बैंक ऑफ इंडिया के पास रोक लिया और कहा कि भांजी की सगाई के लिए अंगूठी बनवानी है। उन्हें कोई अंगूठी पंसद नहीं आ रही है। आपकी अंगूठी का डिजाइन अच्छा है। झांसा दिया कि डिजाइन देखने के लिए सर्राफ को यही बुलाया है। बुजुर्ग ने दोनों अंगूठी उतारकर दे दी। बाद में तेजी से बाइक घुमाकर दोनों युवक फरार हो गए। कुछ देर तक बुजुर्ग कुछ भी नहीं समझ पाए। जाने के बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। बैंक के सीसीटीवी कैमरे में उनकी करतूत कैद हो गईद है। पुलिस उसी आधार पर जांच पड़ताल में जुटी है। 

केस नंबर चार - बंसत विहार के शक्ति विहार निवासी महिला बुजुर्ग कलावती थपरियाल भी सुबह के समय सड़क पर टहल रही थी। उसी समय बाइक सवार टप्पेबाजों ने खुद को पड़ोसी बताकर रोक लिया। महिला द्वारा हाथ में पहनी गई सोने की चूड़ियां और अंगूठी के डिजाइन की तारीफ कर उसे शीशे में उतार लिया। एक युवक का कहना था कि मां के लिए वह भी ऐसी चूड़ियां और अंगूठी बनवाना चाहते है। आसानी में झांसे में आई महिला ने अपने पन में दो चूड़ियां और दो अंगूठी उन्हें थमा दी।  

केस नंबर पांच - डालनवाला क्षेत्र में ठगी की दो घटनाएं हुईं। न्यू कैंट रोड निवासी रिटायर्ड अधिकारी चितानंद मिश्रा को भी बाइक सवारों ने पड़ोसी बताकर रोक लिया। हालांकि, मिश्रा ने एक बार उन्हें पहचानने से इनकार भी किया, लेकिन बाद में युवकों ने पहनी गई सोने की अंगूठी में लगे पन्ना की तारीफ के बहाने उन्हें उलझा लिया। पन्ना दिखाने के बहाने युवक चितानंद मिश्रा की अंगूठी भी लेकर चंपत हो गए।

आसान टारगेट होते हैं बुजुर्ग

old age people on target of criminals
सदानंद दाते - फोटो : AmarUjala

टप्पेबाजों के लिए बुजुर्ग और महिलाएं आसान टारगेट मानी जाती हैं। बृहस्पतिवार को भी पांचों घटनाओं में बुजुर्गों को ही शिकार बनाया गया। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि सभी थाना पुलिस को निर्देश दिया जाएगा कि बुजुर्गों और महिलाओं को इस संबंध में जागरूक किया जाएगा, कि वे इस तरह किसी के झांसे में न आएं।

शहर क्षेत्र में सुबह के समय चार थाना क्षेत्रों में झांसा देकर बुजुर्गों से ठगी की घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती हैं। हुलिए के आधार पर स्केच तैयार किया जा रहा है। सीसीटीवी फुुटेज की भी मदद ली गई है। उम्मीद है कि जल्द ही टप्पेबाजों को पकड़ लिया जाएगा। 
- डॉ. सदानंद दाते, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed