अफसर ने सरकारी आवास में पंखे से लटककर की आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र नेगी (42) ने सरकारी आवास में पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
देवेंद्र की हाल ही में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति के साथ ही तबादला जीआईसी मेहलचौंरी हुआ था। मेहलचौंरी में उन्होंने कार्यभार ग्रहण भी कर लिया था और जल्द मेहलचौंरी शिफ्ट होने वाले थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घटना की सूचना परिजनों को दे दी है।
नारायणबगड़ में तैनात प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र शिक्षा विभाग के सरकारी आवास में रह रहे थे। उनकी पत्नी बच्चों के साथ देहरादून में रहती हैं।
फोन नहीं उठा तो पत्नी ने पड़ोसियों को किया फोन
मंगलवार सुबह पत्नी ने देवेंद्र को कई बार फोन किया तो फोन नहीं उठा। बाद में उन्होंने पड़ोसियों को फोन किया। इस पर पड़ोसी देवेंद्र के आवास पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था।
कई बार आवाज देने पर भी कोई रिस्पांस नहीं मिला। अनहोनी की आशंका से उन्होंने अन्य पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी दीपक रावत ने बताया कि पुलिस टीम कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो वहां देवेंद्र का शव पंखे से लटका मिला।