फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nigerian thug go back to his country from dehradun

पुलिस विभाग की बड़ी कार्रवाई, वापस अपने देश लौटे नाइजीरियन ठग को किया ब्लैकलिस्ट

Sat, 22 Apr 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 22 Apr 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Nigerian thug go back to his country from dehradun

ओएनजीसी अधिकारी की पत्नी से सवा करोड़ रुपये की ठगी में सजा पूरी होने पर नाइजीरियन को वापस उसके देश भेज दिया गया है। नाइजीरियन केविन ब्राउन उर्फ  केशमीयर चुकवुडी माडूनाटम को ढाई साल की सजा हुई थी। 

विज्ञापन


सजा पूरी होने के बाद शुक्रवार को उसके देश भेजा गया। आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के कारण उसे ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, ताकि भविष्य में वह भारत ना आ सके।
विज्ञापन


कैंट कोतवाली क्षेत्र में ओएनजीसी अधिकारी की पत्नी से नाइजीरियन ने 2014 में विदेशी निवेश का लालच देकर करीब सवा करोड़ रुपये ठगे थे। हाईप्रोफाइल इस मामले की विवेचना बाद में पुलिस से लेकर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के सुपुर्द की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ के तत्कालीन एसएसपी सदानंद दाते की अगुवाई में टीम ने नाइजीरियन केविन ब्राउन उर्फ  केशमीयर चुकवुडी माडूनाटम को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। एसटीएफ उसे लेकर दून आई थी, जहां पर धोखाधड़ी, आईटीएक्ट और विदेशी अधिनियम के तहत उसका चालान किया गया। 


अदालत ने सुनवाई के बाद नाइजीरियन को ढाई साल की सजा सुनवाई थी। एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि सजा पूरी होने के बाद शुक्रवार को नाइजीरियन को उप निरीक्षक विनोद चौहान की अभिरक्षा में आईजीआई एयरपोर्ट नई दिल्ली भेजा गया है। जहां से केविन को उसके देश भेज दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed