फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   new born child theft from hospital in dehradun.

मां से नजदीकी बढ़ा अस्पताल से नवजात बच्ची ले उड़ी महिला

Sun, 20 Sep 2015 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 20 Sep 2015 09:16 AM IST
विज्ञापन
new born child theft from hospital in dehradun.

(तस्वीर- अस्पताल में बेसुध पड़ी प्रसूता और बच्ची की दादी)

विज्ञापन


देहरादून के एक सरकारी अस्पताल से शनिवार शाम एक अधेड़ महिला, नवजात बच्ची को इंजेक्शन लगवाने के बहाने लेकर फरार हो गई। आरोपी महिला ने पहले पीड़ित प्रसूता और उसके सास से नजदीकी बनाई। मौका पाते ही उसने वारदात को अंजाम दे दिया।

बच्ची के गायब होने पर मां और दादी की चीख पुकार से अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। जानकारी मिलते ही पुलिस ने जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। अज्ञात महिला के खिलाफ प्रेमनगर थाने में बच्चा चोरी का मामला दर्ज करके पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सहसपुर थाना क्षेत्र के सिंघनीवाला निवासी गार्ड राजेश की पत्नी अनीता को प्रसव पीड़ा पर शुक्रवार को प्रेमनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह 10 बजे के करीब अनीता ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। अनीता को पहले से बेटा है। बेटी पैदा होने के बाद परिवार बहुत खुश था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजेक्शन लगवाने के बहाने बच्ची को लेकर फरार

new born child theft from hospital in dehradun.

बताते हैं कि शाम करीब चार बजे एक अधेड़ महिला, प्रसूता और उनकी सास के पास आकर बैठ गई। महिला ने सास और बहू को बताया कि इसी अस्पताल में उसकी बहन भर्ती है।

महिला ने अपनत्व दिखाते हुए कुछ समय में सास-बहू से नजदीकी बना ली। शाम छह बजे के करीब प्रसूता की सास ने अपरिचित महिला से पूछा कि उनकी बहन कहां भर्ती है? इस पर महिला ने ऑपरेशन होने की बात कहकर उन्हें चुप करा दिया।

शाम सात बजे के करीब सास को भूख लगी तो वह खाना खाने के लिए बाहर चली गई। इसी दौरान वह महिला आई और प्रसूता से बोली कि डॉक्टर बच्ची को इंजेक्शन लगाने के लिए कह रहे हैं। उनकी सास ने बच्ची को लेकर आने के लिए कहा है। प्रसूता ने महिला पर विश्वास करते हुए बच्ची उसे दे दी।

मां-दादी की चीख पुकार से अस्पताल में अफरातफरी

new born child theft from hospital in dehradun.

कुछ देर बाद सास आई तो बच्ची को न पाकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सास द्वारा बच्ची को मंगवाने की बात से इनकार किए जाने से दोनों महिलाएं घबरा गईं।

उनकी चीख पुकार सुनकर दूसरे लोग भी आ गए। अस्पताल के अंदर और बाहर अपरिचित महिला को तलाशा गया, लेकिन उसका पता नहीं चला।

सूचना मिलते ही प्रेमनगर एसओ रवि सैनी मौके पर आ गए। पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह ने बताया कि बच्ची को लेकर जाने वाली महिला का स्केच तैयार किया जा रहा है। फिलहाल, जिले भर में बसों और ट्रेनों में चेकिं ग कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed