फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   murderer son in law meet with an accident

सास की हत्या कर भाग रहा था दामाद, हादसे का हुआ शिकार

Thu, 08 Sep 2016 03:45 PM IST
ब्यूरो / अमद उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमद उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 08 Sep 2016 03:45 PM IST
विज्ञापन
murderer son in law meet with an accident
murder

हल्‍द्वानी के मुखानी बाईपास मार्ग स्थित भगवती कालोनी के एक घर में बुधवार की रात दामाद ने सास को गोली मार दी। 

विज्ञापन


सास की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी दामाद कार से भाग रहा था, लेकिन रानीबाग में कार अनियंत्रित होकर कैंटर से टकरा गई। पुलिस ने घायल दामाद को बृजलाल अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने हमले में प्रयुक्त असलहा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


अल्मोड़ा के मूल निवासी प्रापर्टी डीलर राजेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ राजन दो दशक से भगवती कालोनी निवासी महेश चंद्र पांडे के मकान में प्रथम तल पर किराए में रहते हैं। बुधवार की रात प्रापर्टी डीलर के दामाद हरेंद्र बिष्ट का अपनी सास पुष्पलता बिष्ट (52) से घरेलू मामलों को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुर का आरोप है कि दामाद ने रोकने के बावजूद गोली चला दी। गोली पुष्पलता बिष्ट के सीने में बाईं तरफ लगी और वह फर्श पर गिर पड़ी। आनन-फानन में दामाद अपनी स्विफ्ट कार लेकर भाग निकला। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंची, तब तक पुष्पलता दम तोड़ चुकी थी। पुलिस ने मौके से कारतूस बरामद किया।

रानीबाग में कार और कैंटर के बीच हुई टक्कर

murderer son in law meet with an accident
Firing

पूछताछ से पता चला कि आरोपी दामाद रामनगर के गैबुआ का रहने वाला है। प्रापर्टी डीलर राजेंद्र ने अपनी बड़ी बेटी वंदना बिष्ट की शादी 13 साल पहले हरेंद्र से की थी। पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए वायरलेस सेट से सूचना प्रसारित कर दी।

पुलिस को सूचना मिली कि रानीबाग में कार और कैंटर के बीच टक्कर हो गई है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो घायल हरेंद्र पड़ा था। पुलिस ने उसे बृजलाल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने उसके कब्जे से हमले में प्रयुक्त लाइसेंसी असलहा भी बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक हरेंद्र अपने गांव गैबुआ (रामनगर) से मंगलवार को हल्द्वानी अपनी ससुराल आया था।

ससुर राजन सिंह बिष्ट ने बताया वह नैनीताल जा रहे थे। तभी उनका दामाद भवाली में मिला। वह ललितसेन के साथ रामगढ़ जाने की बात कह रहा था। ललित सेन और दीपू पांडे उसके साथ गए थे, लेकिन भवाली में ललित उतर गया था। इसके बाद वह घर लौटकर आए तो दामाद ने यह घटना कर दी। दामाद भी प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। आरोपी का ढाई साल का बेटा और एक बेटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed