फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Murder of railway retired employee

रेलवे कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, तीन लाख से भरा नोटों का बैग लेकर बदमाश फरार

Tue, 26 Dec 2017 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (रुड़की)
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (रुड़की) Updated Tue, 26 Dec 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
Murder of railway retired employee
Firing
बदमाशों ने मंगलवार को रेलवे विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी की गोली मारकर हत्या करने के बाद तीन लाख से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए।  सघन चेकिंग अभियान के बाद भी लुटेरों का कुछ पता नहीं चल पाया। एसएसपी और एसपी देहात ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद लुटेरों की गिरफ्तारी के आदेश दिए।
विज्ञापन


ग्राम भूरनी खतीरपुर निवासी रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी राधे श्याम (62) ने दो दिन पहले लक्सर कस्बे के हरिद्वार रोड  स्थित भारतीय स्टेट बैंक से अपने फंड के तीन लाख रुपये निकाले थे । जिस काम के लिए पैसे निकाले गए थे वह काम नहीं हुआ। 
विज्ञापन


मंगलवार को वह साइकिल से बैंक में दोबारा पैसे जमा कराने के लिए गया था। बैंक अधिकारियों ने उनके पास पैन कार्ड ना होने की वजह से पैसे जमा नहीं । इस पर राधेश्याम पैन कार्ड लेने गांव लौट रहा था। लक्सरी रेलवे फाटक के पास पहुंचने पर उसे सशस्त्र बदमाशों ने रोक लिया और नोटों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

Murder of railway retired employee
Money
राधेश्याम के विरोध करने पर हथियारबंद बदमाशों ने उसे गोली मार दी। घायल राधेश्याम जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश नोटों भरा बैग छीनकर बाइक से फरार हो गए। उधर से गुजर रहे लोगों ने राधेश्याम को पहचान कर परिजनों को सूचना दी। बदमाश कितने थे यह तो पता नहीं चल सका लेकिन दो या तीन बदमाश बताए गए हैं।

मौके पर पहुंचे परिजन राधेश्याम को खून से लथपथ देख भौचक्के रह गए। आनन-फानन में रुड़की अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही राधेश्याम की मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसपी देहात मणिकांत मिश्रा और पुलिस क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, एसएसआई राकेश कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।

देर शाम एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और लुटेरों का पता लगाने के निर्देश दिए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में लक्सर के तमाम मार्गों की नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान भी चलाया लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई थी।

माना जा रहा है कि बैंक से ही लुटेरे राधेश्याम की पीछा कर रहे थे। एसएसपी ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है। परिजनों से की गई पूछताछ में किसी से रंजिश की बात भी सामने नहीं आई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed