फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   murder of lover in rishikesh

ऋषिकेशः जमीन के भीतर से मिले प्रेमियों के नरकंकाल

Tue, 29 Jul 2014 04:54 PM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Tue, 29 Jul 2014 04:54 PM IST
विज्ञापन
murder of lover in rishikesh

उत्तराखंड के ऋषिकेश में घर से भागकर शरण लिए प्रेमी जोड़ों को मारकर जमीन में गाड़ देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पथरी, हरिद्वार पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से गूलर स्थित गुजरों के डेरे के पास से जमीन में दफन एक युवती और एक युवक के कंकाल बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक युवक और युवती घर से भागकर आए थे, उनकी हत्या की गई है। मामले में दो आरोपी गुजरों को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा है।

रविवार को हरिद्वार जिले के पथरी थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसाईं ने अधीनस्थों के साथ मुनिकीरेती थाने पहुंचे और स्थानीय पुलिस के साथ जनपद टिहरी गढ़वाल के गूलर स्थित गुजर डेरे पर दबिश दी।

दोनों के बीच चल रहा था प्रेम-प्रसंग

murder of lover in rishikesh
पुलिस ने डेरे से दो गुजरों को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की। उन्होंने जो उगला उससे पुलिस का शक यकीन में बदल गया। गुजरों की निशानदेही पर पुलिस ने पास ही जमीन खोदकर दो कंकाल निकाले।


पुलिस ने शवों की शिनाख्त साजिद पुत्र रियासत और खतीजा पुत्री युसूस निवासी ग्राम पदार्था, पथरी, जिला हरिद्वार के रूप में कराई।

पुलिस ने बताया कि युवक और युवती के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लेकिन दोनो के घरवाले इस रिश्ते को मानने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से भागकर ली थी शरण

murder of lover in rishikesh

घरवालों की रजामंदी नहीं होने पर आठ नवंबर 2013 को दोनों घर से भागकर गुजरों के डेरे में शरण ली थी। युवती गुजर समुदाय से थी, जबकि युवक दूसरे समुदाय से था।

मुनिकीरेती थाना प्रभारी निरीक्षक गणेश सिंह सामंत ने बताया कि युवक और युवती की हत्या का जुर्म कबूलने वाले वजीर और अब्दुल गनी निवासी गूलर को हरिद्वार पुलिस गिरफ्तार कर साथ ले गई है।

आरोपी हत्यारे रिश्ते में जीजा-साले हैं। आगे की कार्रवाई हरिद्वार पुलिस करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed