फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   murder of bjp leader brother

...तो इसलिए भाजपा नेता के भाई पर दागी थी गोली

Sat, 21 Jun 2014 04:21 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर Updated Sat, 21 Jun 2014 04:21 PM IST
विज्ञापन
murder of bjp leader brother

भाजपा नेता अनूप अग्रवाल के भाई अर्पित अग्रवाल की हत्या का खुलासा हो गया। हत्या के आरोपी पुलिस की पकड़ में हैं।

विज्ञापन


राइस मिलर अर्पित अग्रवाल की हत्या हिस्ट्रीशीटर मिंटू चौधरी ने की थी। पुलिस ने मिंटू चौधरी और उसके चचेरे भाई रोहित चौधरी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

इनमें एक वीडीसी सदस्य भी है। मामले में दो लोग फरार हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

जबकि डीआईजी अनंत राम चौहान ने टीम को पांच हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

मंगलवार की रात हुई थी हत्या

murder of bjp leader brother

मंगलवार की रात राइस मिलर की हत्या उस समय हो गई थी जब वह अपने रिश्तेदारों को होटल में खाना खिलाकर घर लौट रहा था।

मिंटू डेढ़ महीने पहले ही जेल से जमानत पर रिहा होकर आया था। एसएसपी रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे सीतारामपुर के पास मुठभेड़ के बाद सतीश चौधरी उर्फ मिंटू और उसके चचेरे भाई रोहित चौधरी निवासीगण विजयनगर नई बस्ती काजीबाग काशीपुर को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में उन्होंने राइस मिलर की हत्या करना कबूल किया। एसएसपी के मुताबिक राइस मिलर और आरोपी दोनों शराब के नशे में थे।

अर्पित घर लौट रहा था, जबकि मिंटू, रोहित और हिमांशु चौधरी उर्फ चिन्नू पुत्र चंद्रपाल निवासी काजीबाग और अतीक पुत्र रशीद ठेकेदार निवासी नई बस्ती विजयनगर दो बाइकों में सवार होकर सामने से आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई कार में लगी खरोंच से हुआ विवाद

murder of bjp leader brother

इसी दौरान एक बाइक से अर्पित की दस दिन पहले खरीदी स्विफ्ट कार में खरोंच लग गई। इस पर अर्पित ने नीचे उतर कर गाली दे दी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गई।

इसी बीच बात बड़ी तो मिंटू ने फायर झोंक दिया जो अर्पित के सिर को छूकर निकल गया। फिर मिंटू ने दूसरी गोली उसके पेट में मारी जो सीधे उसके लीवर में जा घुसी।

जब अर्पित नीचे गिर गया तो चारों भाग निकले। इसके बाद जसपुर खुर्द से बीडीसी चुनाव लड़ रहे हरजिंदर सिंह लाली ने हत्यारों को जसपुर खुर्द स्थित गुरुद्वारे के पीछे अपने फार्म हाउस में शरण दी।

इससे अगली रात मिंटू और रोहित सीतारामपुर निवासी राजेश कांबोज पुत्र भूकन सिंह के घर शरण ली।

विज्ञापन

विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज

murder of bjp leader brother

एसएसपी ने बताया कि शुक्रवार को बदमाशों ने दो राउंड पुलिस पर फायर झोंक दिया, जबकि पुलिस ने तीन हवाई फायर किए। इसमें दो आरोपी अतीक और हिमांशु फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस इस मामले में अभियुक्तों की कॉल डिटेल खंगाल रही है कि कहीं राइस मिलर और मिंटू के बीच पहले किसी बात तो लेकर विवाद तो नहीं हुआ।

पुलिस ने धारा 307, 120 बी, 212 और 25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

आरोपियों को पकड़े वाली टीम में कोतवाल बीएस चौहान, एसएसआई धीरेंद्र कुमार, एसआई रमेश तनवार, मनोहर सिंह दसौनी, अरुण सैनी, महेश जोशी, मदन बिष्ट, पीडी जोशी सहित कांस्टेबल खीम सिंह, संजय कुमार, दिनेश चौधरी, देवराज, उपेंद्र राठी, सुधीर रोड, प्रताप सिंह शामिल थे।

मिंटू के एनकाउंटर की अफवाह रही

murder of bjp leader brother

अर्पित हत्याकांड के मामले में शुक्रवार सुबह से ही शहर में अफवाहों रहा। हत्या में शामिल अभियुक्त मिंटू चौधरी का पुलिस द्वारा एनकाउंटर करने की खबर दिनभर शहर में फैली रही।

लोग एक दूसरे को फोन लगाकर जानकारी जुटाते रहे, लेकिन पुख्ता जानकारी किसी को भी नहीं लगी। जिससे शाम तक लोग भ्रमित रहे।

दरअसल जब पुलिस राइस मिलर अर्पित अग्रवाल की हत्या में शामिल सतीश चौधरी उर्फ मिंटू चौधरी को पकड़ने ग्राम सीतारामपुर पहुंची तो इस दौरान मिंटू और उसके साथी रोहित चौधरी ने तमंचे से पुलिस पर फायर झोंक दिया।

जिसके बाद पुलिस ने भी हवा में तीन राउंड फायर किए। गोलियों की आवाज सुनते ही पूरे गांव में दशहत फैल गई। यहीं से अफवाह फैलनी शुरू हुई कि पुलिस ने मुठभेड़ में मिंटू चौधरी को मार गिराया है।

साथ ही उसके एक साथी को पुलिस की गोलियां लगी है, लेकिन खबर पुख्ता नहीं होने पर लोग एक दूसरे को फोन लगाकर लगातार जानकारी लेते रहे।

इधर जब पुलिस को पता चला कि शहर में मिंटू चौधरी के एनकाउंटर की अफवाह फैल चुकी है तो पुलिस भी दंग रह गई। पूरे दिन कोई सीतारामपुर तो कोई हल्दुआ तो कोई गड़प्पू के जंगल में पुलिस द्वारा मिंटू के एनकाउंटर की बात करता नजर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed