फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   murder mystery in uttarakhand nanakmatta

उत्तराखंडः टुकडों में मिली लाश, ऑनर किलिंग की आशंका

Thu, 11 Sep 2014 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सितारगंज, नानकमत्ता (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, सितारगंज, नानकमत्ता (ऊधमसिंह नगर) Updated Thu, 11 Sep 2014 09:33 AM IST
murder mystery in uttarakhand nanakmatta

उत्तराखंड में नानकसागर डैम के किनारे सीढ़ियों के पास युवक-युवती के हाथ-पांव और सिर कटे शव मिलने से सनसनी मच गई।



दोनों की बेरहमी से हत्या की गई है। झाड़ी में युवती और बोरे में युवक का धड़ नग्नावस्था में पड़ा हुआ था। एक अन्य बोरे में दोनों के कटे हुए हाथ-पैर भरे थे जबकि दोनों शवों के सिर बरामद नहीं हुए।

शवों को जलाने का भी प्रयास किया गया है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग या ऑनर किलिंग का माना जा रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।


शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसएसपी रिद्धिम अग्रवाल और डीआईजी अनंत राम चौहान ने घटनास्थल का दौरा कर खुलासे के लिए टीमें गठित की हैं।

शव के हाथ-पांव और सिर गायब

murder mystery in uttarakhand nanakmatta

सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे दौड़ लगाने गए युवकों ने नानकमत्ता डैम के किनारे बोरे में सिर कटा शव पड़ा देखा। इससे उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में उन्होंने इसकी सूचना नानकसागर कालोनी के लोगों को दी।

कालोनी के लोगों की सूचना पर थानाध्यक्ष अरुण कुमार मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर झाड़ी में नग्नावस्था में पड़े युवती शव के हाथ-पांव और सिर गायब थे। शव के पास ही दो बोरे और पड़े थे।

तलाशी लेने पर उनमें से एक बोरे (चोकर के सफेद कट्टे) में युवक का धड़ पड़ा था जबकि दूसरे में युवक और युवती के कटे हुए हाथ-पैर थे लेकिन दोनों के सिर गायब थे।

शवों के पास से युवक की सफेद टी-शर्ट और ग्रे कलर का लोअर (पाजामा) और युवती की काली स्लैक्स, पीला-सफेद छींटदार फ्रॉक और दोनों की लाल रंग की चप्पलें बरामद हुई हैं। घटना का यह मंजर जिसने भी देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए।

शवों की शिनाख्त करना जरूरी

murder mystery in uttarakhand nanakmatta

थानाध्यक्ष की सूचना पर खटीमा सीओ जेआर जोशी और एसएसपी रिद्धिम अग्रवाल ने घटनास्थल पहुंचकर मुआयना किया। एसएसपी ने शवों के सिर की तलाश के लिए डैम में खोजबीन के लिए एक प्लाटून पीएसी तैनात की।

वहीं, डीआईजी कुमाऊं अनंत राम चौहान ने भी घटनास्थल का मुआयना कर खुलासे के लिए टीमें गठित कीं। उन्होंने कहा कि पहले शवों की शिनाख्त करना जरूरी है। इन दोनों की मिसिंग कहां से हुई है, यह पता लगाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 20 से 25 वर्ष के बीच दोनों की उम्र होने से हत्या की घटना प्रेम-प्रसंग से जुड़ी लगती है। हालांकि ऑनर किलिंग से भी इंकार नहीं किया जा सकता। इन सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जाएगी। शवों के फिंगर प्रिंट लिए जाएंगे और फारेंसिक जांच भी होगी।

विज्ञापन

48 घंटे पुरानी हो सकती है वारदात

murder mystery in uttarakhand nanakmatta

बेहरमी से हाथ-पांव और सिर काटे गए दोनों शवों से तीव्र दुर्गंध निकल रही थी। दोनों शवों पर जले के निशान भी हैं। डीआईजी अनंत राम चौहान ने बताया कि दोनों शव 48 घंटे पुराने लग रहे हैं। हत्या कब की गई होगी, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों पर गाज
नानकसागर डैम के किनारे सीढ़ियों पर झाड़ी में मिले युवक-युवती के शव के मामले में ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों पर गाज गिर सकती है। डीआईजी अनंत राम चौहान ने घटनास्थल पर पहुंचते ही सबसे पहले थानाध्यक्ष अरुण कुमार से ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि नाइट ड्यूटी कर रहे सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

हत्या कहीं और ठिकाने यहां लगाया

murder mystery in uttarakhand nanakmatta

नानकसागर डैम के किनारे मिले दोनों शवों को देखकर प्रतीत होता है कि हत्यारे बेहद शातिर हैं और कहीं न कहीं मृतकों के पहचान के होंगे। घटनास्थल पर युवक-युवती के सिर न मिलने से यह माना जा रहा है कि दोनों की हत्या करने के बाद हत्यारों ने शवों की पहचान छिपाने के लिए शव डैम में लाकर फेंक दिए हैं और शायद सिर को कहीं और ठिकाने लगाया होगा।

बोरे पर नानकमत्ता के फ्लोर मिल का मार्का
डैम से बरामद हाथ-पावं और सिर कटे शवों में युवक का शव जिस कट्टे में रखा गया है, उस पर नानकमत्ता के एक राइस मिलर का मार्का अंकित है। इससे पुलिस क्षेत्र की ही वारदात मान रही है। डीआईजी ने बताया कि कट्टे पर लिखे मार्का की जांच की जाएगी। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस राइस मिल से कहां-कहां माल जाता है। इसके अलावा पुलिस सिडकुल के श्रमिकों से भी पूछताछ करेगी।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed