फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   murder in love affair.

प्रेम प्रसंग में हुई थी ट्रक ड्राइवर की हत्या

Wed, 29 Oct 2014 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Wed, 29 Oct 2014 08:22 PM IST
विज्ञापन
murder in love affair.

नए बस अड्डे पर मृत मिले युवक के भाई की तहरीर के आधार कोतवाली पुलिस ने एक युवती और उसके परिजनों के विरुद्ध हत्या, आपराधिक साजिश और सुबूत मिटाने का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के सिर और नाक की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने युवती के परिजनों के बयान और साक्ष्यों के आधार युवती के मंगतेर को हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मान रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक चोपड़यूं (पौड़ी) निवासी योगेश बहुगुणा (21 वर्ष) पुत्र अनिल बहुगुणा का शव 27 अक्तूबर की सुबह बस अड्डे पर बने कमरे में बरामद हुआ था। योगेश देहरादून की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक ड्राइवर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक बीजे सिंह ने बताया कि मृतक के जानने वालों से पता चला कि वह दीपावली की छुट्टी के बाद देहरादून से रुद्रप्रयाग के निकट एक गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने गया था।

प्रेमिका के मंगेतर को लिया हिरासत में

murder in love affair.

इसी आधार पर पुलिस ने युवती के घर और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके लिए श्रीनगर से फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी बुलाई गई।

पूछताछ में पता चला कि युवती की सगाई हो गई है। इसके बाद पुलिस ने कड़ियां जोड़ते हुए युवती के मंगेतर जितेंद्र पैन्यूली निवासी श्यामपुर ऋषिकेश को हिरासत में ले लिया। जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसने योगेश को समझाने-बुझाने के लिए बुलाया था। जितेंद्र ने पुलिस के सामने योगेश से मारपीट की बात स्वीकारी।

मृतक के भाई कृष्ण ने जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव की युवती और उसके परिजनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया है। मामले की विवेचना एसआई जगत सिंह को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed