फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   murder in love affair

शादी करने की जिद पर युवती को मौत के घाट उतारा

Tue, 17 Jun 2014 05:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 17 Jun 2014 05:23 PM IST
विज्ञापन
murder in love affair

प्रेमी से शादी करने की जिद करना एक युवती को मंहगा पड़ा गया। जिसका खामियाजा युवती को अपनी जाने देकर चुकाना पड़ा।

विज्ञापन


रुड़की पुलिस ने एक प्रेमी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। शादी करने की जिद पर अड़ी युवती से विवाद के बाद दोनों में हाथापाई हो गई थी।

इसी गहमागहमी में युवक ने उसका गला दबा दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी।

पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने अपने आप मरने की कहानी भी सुनाई थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजा है।

दोनों में कहासुनी के बाद हुई हाथापाई

murder in love affair

कोतवाली क्षेत्र में प्रेम मंदिर के पास किराए पर कमरा लेकर रह रहे सचिन निवासी थाना भवन शामली से मिलने के लिए उसकी प्रेमिका सीमा निवासी कांधला आई थी।

बताया गया है कि उसने सचिन से शादी की जिद की। लेकिन उसने इंकार कर दिया। दोनों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। इसी गहमागहमी में सचिन ने उसका गला दबा दिया था।

जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह कोतवाली पहुंच गया और पुलिस को युवती की मौत की खबर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को भेजा जेल

murder in love affair

पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने पहले यह बताया था कि वह खुद ही मर गई। लेकिन बाद में उसने सच उगल दिया था।

इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह के मुताबिक करीब तीन साल से दोनों का प्रेम प्रसंग था। लेकिन सचिन शादी नहीं करना चाहता था।

इंस्पेक्टर ने बताया कि सीमा मुजफ्फरनगर में एलएलएम फाइनल की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस ने भाई विकास की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed