फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   murder in extra marital affair in jaspur

अवैध संबंधों में चाकू मारकर फेरीवाले की हत्या

Fri, 19 May 2017 11:25 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, जसपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, जसपुर Updated Fri, 19 May 2017 11:25 AM IST
विज्ञापन
murder in extra marital affair in jaspur
प्रतीकात्मक तस्वीर

पतरामपुर गांव में बृहस्पतिवार देर शाम अवैध संबंधों के संदेह पर एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने पुलिस पर सूचना देने के बावजूद मौके पर न पहुंचने का आरोप लगाते हुए सीओ का घेराव किया। हमलावर अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

विज्ञापन


पतरामपुर, जसपुर निवासी राजपाल (30) पुत्र राम सिंह बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े आठ बजे अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी वहां पहुंचे गांव के तीन-चार लोगों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू दी। युवक की चीख सुनकर परिजन व गांव के लोग वहां पहुंचे, तभी हमलावर राजपाल को चाकू मारकर भाग गये। गंभीर हालत में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


अस्पताल में पहुंचे सीओ राजेश भट्ट का घेराव करते हुए लोगों ने आरोप लगाया कि राजपाल के साथ मारपीट की सूचना उन्होंने पतरामपुर पुलिस चौकी में दी थी लेकिन कोई भी पुलिस कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इस दौरान अस्पताल में विधायक आदेश चौहान और सीओ के बीच तीखी झड़प भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि राजपाल के एक हमलावर की पत्नी के साथ अवैध संबंध की बात सामने आ रही है। इस कारण वह राजपाल से रंजिश रखने लगा था। मृतक का छह वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। एक साल पहले उसका पत्नी से तलाक हो गया था।

 
उसका सात साल का एक पुत्र और पांच साल की एक पुत्री है। वह फेरी लगाकर कपड़े बेचता था। सीओ भट्ट ने बताया कि हत्या के केंद्र में अवैध संबंधों का मामला सामने आ रहा है। हत्या में तीन-चार लोगों के शामिल होने की आशंका है। अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed