{"_id":"635b8fd4bc0bad8e303910b02c84266f","slug":"murder-in-dehradun-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम विकास अधिकारी की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम विकास अधिकारी की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 16 Dec 2013 03:03 PM IST
विज्ञापन
राजधानी देहरादून के शक्ति विहार इलाके में बादमाशों ने ग्राम विकास अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
घटना सोमवार सुबह 10 बजे की है। पटेल नगर थाना क्षेत्र के शक्ति विहार निवासी दिवेश कंबोज (43) रोज की तरह ऑफिस जाने को तैयार थे। तभी डोरबेल बजाकर बदमाशों ने उनकी पत्नी से उनसे मिलने की बात की।
इसके बाद जैसे ही दिवेश दरवाजे की तरफ आए बदमाशों ने नजदीक से फायरिंग करते हुए गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोली लगने के बाद दिवेश बुरी तरह घायल हो गए।
इसके बाद उन्हें घायल अवस्था में महंथ इंद्रेश अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। हत्या की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है।
गोली मारते ही बदमाश बाइक से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाशों की संख्या तीन थी और ये सभी बाइक पर आए थे। जिसने गोली मारी वो हेलमेट पहने हुए था। इनकी बाइक का नंबर सहरानपुर का बताया जा रहा है। इन सभी ने काली जैकेट पहने हुई थी।
विज्ञापन
निलंबित कांस्टेबल की है बाइक
पुलिस को जांच में पता चला है कि जिस बाइक से हत्यारे आए थे वह यूपी पुलिस के निलंबित कांस्टेबल मनोज की है। इसके बाद से पुलिस को आशंका है कि इस हत्या में मनोज भी शामिल हो सकता है। उसकी तलाश के लिए टीम लगाई गई है
विज्ञापन