फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   murder for sugarcane in manglaur roorkee

गन्ना ले जाने से मना करने पर ग्रामीण की हत्या, मामला दो समुदाय से जुड़ा होने से गांव में तनाव

Wed, 12 Dec 2018 10:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर Updated Wed, 12 Dec 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
murder for sugarcane in manglaur roorkee
हत्या के बाद जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना भर रहे ग्रामीण की गांव के ही एक व्यक्ति ने मामूली कहासुनी के बाद लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


हत्या के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपी के घर पर हमला बोल दिया। साथ ही हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस, पीएसी मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर बुझाकर जाम खुलवाया। परिजनों की ओर से तहरीर दी गई है। मामला दो अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित मंडावली गांव निवासी जव्वाद हसन (45) ने गांव में ही ठेके पर खेती की जमीन ली है। साथ ही वह अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली किराये पर चलाता था। मंगलवार शाम करीब पांच बजे जव्वाद अपने खेत में ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना भर रहा था। इसी बीच गांव का ही अनुज उर्फ नीलू उसके पास पहुंचा और जव्वाद से किराये पर ट्रैक्टर-ट्रॉली देकर उसका गन्ना मिल में डालने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जव्वाद ने उसका गन्ना बुधवार को मिल में डालने की बात कही, लेकिन नीलू ने मंगलवार शाम को ही गन्ना मिल में डालने का दबाव बनाया। इसे लेकर दोनों की आपस में बहस हो गई। आरोप है कि इसी बीच नीलू ने अपना लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर जव्वाद के सीने से सटाकर गोली चला दी। गोली लगते ही जव्वाद लहूलुहान होकर खेत में गिर गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास खेत में काम कर रहे लोगों ने जव्वाद के परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। 

ग्राम प्रधान और जिला पंचायत का लड़ चुका है चुनाव 

मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर गांव में तनाव की स्थित है। इसी बीच गुस्साए परिजनों ने आरोपी के घर पर हमला बोल दिया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत कराया तो ग्रामीणों के साथ हाईवे पहुंच गए और जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ पीएसी भी मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत किया। ग्रामीणों ने करीब 20 मिनट तक जाम लगाया।

कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। तनाव की स्थिति देखते हुए गांव में पीएसी तैनात की गई है। 

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी अनुज उर्फ नीलू ग्राम प्रधान का चुनाव भी लड़ चुका है. जिसमें वह हार गया था। इसके बाद उसने जिला पंचायत सदस्य का भी चुनाव लड़ा था। इसमें भी उसे हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, आरोपी के घर के बाहर भी पीएसी और पुलिस तैनात की गई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों के हमले से आरोपी के परिजन सहमे हुए हैं।  

दो दिन में दो हत्याओं से दहला देहात क्षेत्र 

रुड़की देहात क्षेत्रों में दो दिन में हत्या की दो वारदात से दहशत का माहौल है। देहात में ताबड़तोड़ आपराधिक वारदात ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। पुलिस क्राइम कंट्रोल करने के लिए एड़ी से लेकर चोटी तक का जोर लगा रही है, लेकिन क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। सोमवार को लाठरदेवा और मंगलवार को मंगलौर क्षेत्र में दो हत्याओं से लोग दहशत में है। दोनों मामलों में अभी तक पुलिस खाली हाथ है।

पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी देहात क्षेत्र में अपराधों पर लगाम नहीं लग पा रहा है। देहात क्षेत्र में आए दिन लूट, चोरी और हत्याओं की वारदात हो रही हैं। लगातार आपराधिक वारदात होने से देहात क्षेत्र के लोगों में दहशत देखी जा सकती है। सोमवार शाम बदमाशों ने दुस्साहस दिखाते हुए पनियाला सहकारी समिति में क्लर्क के पद पर तैनात प्रिंस की लाठरदेवा बाईपास मार्ग पर गोली मारकर हत्या कर दी थी।

बदमाश बैग और मोबाइल लेकर फरार हो गए थे। मंगलवार शाम भी मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडावली में मामूली से बात पर गांव के अनुज उर्फ नीलू ने जव्वाद की अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी। इससे गांव में तनाव फैल गया।

दूसरी हत्या ने पुलिस की टेंशन बढ़ा दी

अभी तक पुलिस प्रिंस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ही नहीं पाई थी कि मंगलवार को मंगलौर में दूसरी हत्या ने पुलिस की टेंशन बढ़ा दी। पुलिस के लिए सुकून की बात यह है कि मंगलौर हत्याकांड के आरोपी की पुलिस की जानकारी है, लेकिन प्रिंस हत्याकांड पुलिस के लिए ब्लाइंड केस है, जिसे खोलना बड़ी चुनौती है।

वहीं, देहात क्षेत्र में अपराध के ग्राफ में लगातार हो रहे इजाफे ने अधीनस्थों से लेकर पुलिस अधिकारियों की टेंशन बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारी क्राइम कंट्रोल करने के बार-बार दावे कर रहे हैं, लेकिन अपराधी इनके दावों को ठेंगा दिखाकर ताबड़तोड़ वारदात कर रहे हैं।  

देहात क्षेत्रों में पिछले दिनों हुई तीन से चार लूट की वारदात का खुलासा किया गया है। अभी जिन वारदात का खुलासा नहीं हुआ है, उनका भी जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। मंगलौर में हुई हत्या के आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। जबकि प्रिंस हत्याकांड में पुलिस की जांच चल रही है।
- मणिकांत मिश्र, एसपी देहात 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed