{"_id":"043cb1b49805547b11508f8890a356a5","slug":"murder-for-dowry-in-gopeshwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दहेज के लिए मेरी बेटी को जिंदा जला दिया'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'दहेज के लिए मेरी बेटी को जिंदा जला दिया'
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Sat, 25 Oct 2014 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीती 20 अक्तूबर को ग्राम पंचायत कौंज पोथनी में विवाहिता की जलने से हुई मौत के मामले में शनिवार को कोतवाली चमोली में दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
मृतका के पिता की ओर से पुलिस को दी तहरीर में कहा गया है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दामाद ने उनकी बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला।
दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित
उत्तराखंड के गोपेश्वर स्थित पपड़ियाणा निवासी भीम सिंह पंवार ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी पुत्री ऊषा की शादी वर्ष 2009 में कौंज पोथनी गांव के महावीर सिंह के साथ हुई थी।
विज्ञापन
शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल की ओर से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। 20 अक्तूबर को इसी बात पर हुई कहासुनी में पति महावीर सिंह ने ऊषा पर मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगा दी।
विज्ञापन
मामला दर्ज
कहा कि उसे अधजली हालत में बेस अस्पताल श्रीनगर गढ़वाल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान 24 अक्तूबर को उसकी मौत हो गई है।
कोतवाली चमोली के थानाध्यक्ष बीएल भारती ने बताया कि मामले में 304 बी का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है।