फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   murder case on jaypee hotel management.

जेपी होटल प्रबंधन पर महिला कर्मचारी की हत्या का आरोप

Mon, 25 Apr 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 25 Apr 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
murder case on jaypee hotel management.
हत्या

मसूरी के फाइव स्टार जेपी होटल में कार्यरत महिला कर्मचारी की पिछले माह संदिग्ध हालात में हुई मौत मामले में परिजनों की मांग पर एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। महिला का शव होटल के कमरे में पंखे के सहारे लटका मिला था और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैगिंग आई थी। पर परिजन लगातार होटल प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगा रहे थे।

विज्ञापन


27 मार्च को जेपी होटल के कर्मचारी आवास में प्रीति बमराड़ा पुत्री नागेश चन्द्र बमराड़ा निवासी शिवनगर डिफेंस कालोनी का पंखे से लटका शव मिला था। होटल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी, इसी बीच सूचना पाकर प्रीति के परिजन भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


नौकरी छोड़ना चाहती थी प्रीति
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। प्रीति के पिता उत्तराखंड पुलिस में है और वर्तमान समय में त्रिवेंद्र सिंह रावत के सुरक्षा गार्ड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिजनों का कहना था कि इस बीच होटल के कुछ कर्मियों ने मुलाकात कर बताया कि प्रीति को होटल के ही कुछ कर्मचारी परेशान कर रहे थे। प्रीति नौकरी छोड़ना चाहती थी, त्याग पत्र भी दिया था पर होटल प्रशासन उसे रिलीव नहीं कर रहा था। सोमवार को पीड़ित परिवार एसएसपी से मुलाकात कर इसकी जांच कराने का निवेदन किया।


बोले एसएसपी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। इसके बावजूद परिजनों को जेपी होटल प्रबंधन पर शक है। पुलिस जांच करने को तैयार है। जांच के लिए संबंधित थाना को आदेश दे दिया है। 
-डॉ सदानंद दाते, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed