फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   munna bhai arrested in army recruitment rally.

उत्तराखंड: सेना भर्ती में पकड़े गए 17 ‘मुन्नाभाई’

Thu, 13 Nov 2014 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Updated Thu, 13 Nov 2014 02:24 AM IST
विज्ञापन
munna bhai arrested in army recruitment rally.

उत्तराखंड के चंपावत में चल रही सेना भर्ती में बड़ी संख्या में फर्जी प्रमाणपत्रों के जरिए भर्ती की कोशिश का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


फर्जी प्रमाणपत्र के जरिये सेना में भर्ती होने आए बुलंदशहर के 17 मुन्नाभाइयों को सेना की खुफिया विंग ने बुधवार को पकड़ लिया। भर्ती बोर्ड के अधिकारियों की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

बीती 11 नवंबर को चंपावत में चल रही सेना भर्ती में शामिल होने आए 17 युवकों के प्रमाणपत्रों पर संदेह होने पर मिलिट्री इंटेलीजेंस (एमआई) ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की तो फर्जी प्रमाणपत्र के सहारे सेना में भर्ती के प्रयास की बात सामने आई।
विज्ञापन


जांच में सभी युवकों के शैक्षिक, स्थायी निवास आदि प्रमाणपत्र फर्जी मिले जिसके बाद सेना के अधिकारियों ने सभी आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

सभी आरोपी बुलंदशहर के, पढ़‌िए नाम

munna bhai arrested in army recruitment rally.

थानाध्यक्ष पीएस दानू ने बताया कि सभी आरोपी यूपी के बुलंदशहर जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों ने ऊधमसिंहनगर जिले के सितारगंज के एक दलाल के माध्यम से फर्जी प्रमाणपत्र बनवाए थे। पुलिस अब दलाल की तलाश कर रही है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में राहुल कुमार, चमन कुमार, उमेश कुमार, चेतन शर्मा, प्रशांत सिंह, संदीप कुमार, राजू सिरोही, चरन सिंह, राजेश कुमार, दानवीर सिंह, साहिल कुमार, रोहित कुमार, सुमित पाल सिंह, मनोज कुमार, विशाल कुमार, रोबिन कुमार और तरुण कुमार शामिल हैं।

सभी पर आईपीसी की धारा 420/467/468/471 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed