फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mtv roadies select boy become most wanted criminal

2009 में MTV रोडीज़ में हुआ था सिलेक्ट, लेकिन नहीं ले पाया भाग और बन गया मोस्ट वॉन्टेड लुटेरा

Thu, 10 May 2018 08:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 10 May 2018 08:58 AM IST
विज्ञापन
mtv roadies select boy become most wanted criminal
लूट - फोटो : self

युवाओं के मोस्ट फेवरेट स्टंट बाइकिंग शो MTV रोडीज में सिलेक्ट हुआ लड़का शातिर लुटेरा बना गया। इसके अपराध की फेरहिस्त जानकर पुलिस सकते में आ गई है।

विज्ञापन


महज 24 साल की उम्र हैं 35 मुकदमों में वांछित इस अपराधी को देहरादून में गिरफ्तार कर लिया गया है। देहरादून पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चेन लूटेरा सरेआम अकेले महिलाओं से चेन लूट करता था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दिल्ली के कई थाने में आरोपी करन शिवपुरी के खिलाफ 30 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। करन दिल्ली में एक घंटे में 17 वारदातों को भी अंजाम भी दे चुका है। आरोपी मूल रूप से कोटद्वार का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन राज्यों की पुलिस को नाकों चने चबाने वाला शाति

mtv roadies select boy become most wanted criminal
karan shivpuri - फोटो : amar ujala
चेन लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर तीन राज्यों की पुलिस को नाकों चने चबाने वाला शातिर चेन लुटेरा दून पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी राह चलते वृद्ध महिलाओं को निशाना बनाकर अकेला ही चेन लूट करता था। बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने इस बात की जानकारी दी।

उसकी गिरफ्तारी से शहर की तीन चेन लूट की घटनाओं का खुलासा हुआ है। आरोपी से एक चेन व घटनाओं में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। आरोप है कि वह किराए की मोटरसाइकिलों से घटनाओं को अंजाम देता था। उसके खिलाफ देहरादून, बिजनौर और दिल्ली के कई थानों में कुल 35 मुकदमें दर्ज हैं, इनमें दिल्ली के कुल 29 मुकदमें हैं।

मूल रूप से कोटद्वार निवासी आरोपी मोटरसाइकिल स्टंट में इतना माहिर है कि दिल्ली पुलिस एक बार देश के टॉप बाइकर्स को उसके पीछे लगा चुकी है, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। पुलिस ने  आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसका पांच दिन का पुलिस रिमांड मांगा है। 
 

तीनों घटनाओं को अकेले मोटरसाइकिल सवार ने ही अंजाम दिया था

mtv roadies select boy become most wanted criminal
nivedita
एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि अप्रैल माह में एक के बाद एक तीन चेन लूट की घटनाएं हुई थीं। इनमें नौ अप्रैल को नेहरू कॉलोनी में रिंग रोड पर, 15 अप्रैल को वसंत विहार सीमाद्वार के पास और 25 अप्रैल को रांझावाला रायपुर में महिला से चेन लूटी गई थी। तीनों घटनाओं को अकेले मोटरसाइकिल सवार ने ही अंजाम दिया था।

तीनों घटनाओं में पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक ही युवक की तस्वीरें सामने आईं। पुलिस तभी से आरोपी की तलाश कर रही थी। इस बीच मंगलवार देर रात पुलिस छह नंबर पुलिया पर डोभाल चौक पर चेकिंग कर रही थी कि एक मोटरसाइकिल सवार तेजी से आते हुए पुलिस को देखकर पीछे मुड़ गया।

इसी हड़बड़ाहट में वह सड़क पर गिर गया। पुलिस ने तत्काल उसे दबोच लिया। युवक का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में आए युवक से मिल रहा था। 
 

पूछताछ में उसने देहरादून की तीनों घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की

mtv roadies select boy become most wanted criminal
nivedita kukreti, SSP dehradun
पूछताछ में युवक ने अपना नाम करन शिवपुरी निवासी सेक्टर तीन फ्लैट नंबर 25ए द्वारका दिल्ली बताया। करन मूल रूप से मानकपुर कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला है। फिलहाल वह तरला जौलीग्रांट गांव में एक किराए के कमरे में रह रहा था। गहन पूछताछ में उसने शहर की तीनों घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की।

उसके पास से नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से लूटी गई चेन और एक पल्सर220 मोटरसाइकिल बरामद हुई। उसकी निशानदेही पर दो पल्सर मोटरसाइकिल और बरामद हुई हैं।

ये तीनों बाइक उसने ऋषिकेश से किराए पर लीं थीं। इधर, नेहरू कॉलोनी पुलिस ने करन को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम की कोर्ट में पेश कर उसकी पांच दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी है। फिलहाल कोर्ट ने उसकी रिमांड पर कोई निर्णय नहीं दिया है। 
 

नाबालिग रहते एक घंटे में लूटी थीं 17 चेन 

mtv roadies select boy become most wanted criminal
roadies
पुलिस जांच में सामने आया है कि करन ने साल 2006 में जब वह महज 13 साल का था तभी से चेन लूट की वारदातों को अंजाम देता आ रहा है। उस दौरान एक दिन उसने महज एक घंटे में 17 घटनाओं को अंजाम दिया था। उस दौरान करन को उसकी उम्र का फायदा मिला और वह बच्चा जेल में केवल एक महीने की सजा काटकर बाहर आ गया। 

एमटीवी रोडिज के ऑडिशन में हुआ था सफल 
करन को पहले से ही बाइक चलाने का शौक रहा है। इसी शौक ने उसे शातिर अपराधी तो बना दिया। इस दौरान उसने 2009 में मुंबई के अंधेरी में स्टंट बाइकिंग शो एमटीवी रोडीज के लिए ऑडिशन दिया था। उसमें यह सफल हो गया था, मगर उस वक्त उसकी उम्र महज 17 साल थी। लिहाजा वह उसमें सलेक्ट नहीं हो पाया था।   

कार लूट और चोरी में ही शातिर 
साल 2006 में अपने पिता की मृत्यु के बाद वह गलत संगत में पड़ गया था। इसके बाद उसने चेन लूट के साथ-साथ चोरी और लूट की घटनाओं को भी अंजाम दिया। वह साल 2015 में प्रेमनगर थाने से कार चोरी और फिर 2016 में बिजनौर के नजीबाबाद से कोटद्वार से लूटी गई कार के मामले में जेल जा चुका है। उसका एक साथी अंकित इस समय बिजनौर जिला कारागार में सजा भुगत रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed