{"_id":"5b017ee14f1c1bd6408b68c6","slug":"motu-patlu-looted-old-women-in-dehradun-city","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में 'मोटू-पतलू' का आतंक, दिन-दहाड़े दिया संगीन अपराध को अंजाम, लेकिन पुलिस कर रही इनकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजधानी में 'मोटू-पतलू' का आतंक, दिन-दहाड़े दिया संगीन अपराध को अंजाम, लेकिन पुलिस कर रही इनकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 21 May 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
loot in dehradun
- फोटो : amar ujala
रविवार को राजधानी देहरादून में 'मोटू-पतलू' ने आतंक मचा दिया। दिन-दहाड़े दो बुजुर्ग महिलाओं से लूट में करीब 12 तोले से ज्यादा का सोना उड़ा लिया।
विज्ञापन
देहरादून में एक ही दिन शहर के अलग-अलग इलाकों में बुजुर्ग महिलाओं संग लूट के मामले सामने आए। आरोप है कि दोनों मामलों को एक मोटे और एक पतले आदमी से साथ मिलकर अंजाम दिया।
विज्ञापन
पहला मामला देहरादून की मशहूर गायिका सोनिया आनद और मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष रविंदर आनद की 60 वर्षीय मां सुमन आनंद के साथ हुआ, जहां सरे बाजार उनके साथ लूट की घटना हुई।
विज्ञापन
Trending Videos
नशीला पदार्थ खिलाया और 12 तोला सोना लूट लिया
suman anand
- फोटो : amar ujala
आरोप है कि रविवार को सुबह साढ़े 11 बजे कॉमेट एनक्लेव निवासी पीड़िता सुमन आनंद को लूटेरों ने पहले नशीला पदार्थ खिलाया और फिर उनके हाथ के सोने के दो कड़े, गले की सोने चेन और 2 सोने की अंगूठी उड़ा ले गए। अर्ध मूर्छित अवस्था में लुटेरों ने पीड़िता को गली में छोड़ा और भाग निकले।
जानकारी के मुताबिक सुमन आनंद हरिद्वार बाईपास स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन से लौट रही थी। राधा स्वामी सत्संग बस ने उन्हें कांवली रोड पर एस्सार पेट्रोल पंप के सामने उतार दिया। जहां से वह आम लेने के लिए गईं। वहीं लुटेरों ने सोना उड़ा लिया।
पास ही में उनका घर है। आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने में लगी है। सीओ सिटी से लेकर एसपी सिटी ने इस मामले की जानकारी होने से किया मना किया है। लेकिन सीसीटीवी चेक करने पर सुमन आनंद के साथ दो संदिग्ध लोग दिख रहे हैं। सुमन आनंद के बेटे रविन्द्र आनंद ने बताया कि लक्ष्मण पुलिस चौकी में तहरीर दी गई है।

बाहर घूमने के लिए घर से निकली और चेन लुट गई
vishnu khattri
- फोटो : amar ujala
दूसरी लूट की घटना कैंट थाना क्षेत्र में हुई। जहां एक बुजुर्ग महिला से चेन छीनी गई है। जानकारी के मुताबिक सुबह आठ बजे कौलागढ़ रोड स्थित 85 साल की बुजुर्ग महिला विष्णु खत्री बाहर घूमने के लिए घर से निकली थीं।
तभी दो युवकों ने उनकी चेन छीनी और भाग खड़े हुए। दोपहर तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। पीड़ित बुजुर्ग महिला मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है। उनका परिवार राजेन्द्र नगर में एक घर की रखवाली करता है।
लूट की इन घटनाओं में पुलिस की तरफ लापरवाही की बात सामने आने के बाद से विभाग में हड़कंप मच गया है।