बच्चे को सड़क पर छोड़कर प्रेमी के साथ भागी मां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा जाता है कि पुत्र कुपुत्र हो सकता है लेकिन माता कुमाता नहीं हो सकती। लेकिन प्यार में अंधी एक मां ने इस कहावत को झूठा साबित कर दिया। मां चार साल के अबोध बच्चे को बाजार में छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फुर्र हो गई।
कुछ दिन पूर्व रुद्रप्रयाग जिले की एक महिला अपने चार साल के बच्चे के साथ लापता हो गई थी। परिजनों के अनुसार, वह गांव के ही अपने प्रेमी के साथ भागी है।
घर वाले दोनों की तलाश कर रहे थे कि सूचना मिली कि अगस्त्यमुनि में बच्चा मिल गया है। लेकिन मां का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि सोमवार को एक आदमी चार साल के बच्चे के साथ रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी की ओर जा रही हिमगिरी की बस से अगस्त्यमुनि में उतरा।
बच्चे को कुरकुरे देकर दुकान में छोड़ा
व्यक्ति ने अगस्त्यमुनि में उतरने के बाद एक दुकान से दो कुरकुरे के पैकेट खरीदे और बच्चे को एक बेंच पर बैठाकर चला गया। आधे घंटे बाद जब आदमी वापस नहीं आया तो बच्चा रोने लगा।
आसपास के लोगों ने रोने का कारण पूछा, तो बच्चे ने बताया कि अंकल कुछ देर में आने की बात कह गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। शक होने पर लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
इसी दौरान एक दुकानदार ने बच्चे को पहचान लिया। बच्चा उसी के गांव का निकला। वह अपनी मां के साथ गायब था। इसके बाद बच्चे के पिता को अगस्त्यमुनि बुलवाया गया और बच्चे को उसके सुपुर्द कर दिया गया।