फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   more than a million jewellery stolen

दून में राह चलते लुटेरे कर रहे हैं 'जहरखुरानी'

Sat, 16 Nov 2013 09:28 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 16 Nov 2013 09:28 PM IST
विज्ञापन
more than a million jewellery stolen

राजधानी के नेहरू कॉलोनी में महिला को झांसे से नशीला पदार्थ सुंघाकर बदमाश करीब एक लाख से अधिक के गहने लेकर फरार हो गए। पुलिस ने ठगी में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि यह मामला जहरखुरानी का है।

विज्ञापन


कृषि विभाग से सेवानिवृत्त एकाउंट अफसर प्रेमलाल काला निवासी सारथी विहार की पत्नी लक्ष्मी देवी (62) बलबीर रोड स्थित परम अस्पताल में भर्ती अपने भाई को देखने गई थी।
विज्ञापन


युवकों ने रास्ते का पता पूछने के बहाने रोका
बीच में नेहरू कालोनी फव्वारा चौक पर दो युवकों ने लक्ष्मी देवी से सहारनपुर का रास्ता पूछा। महिला को बातों में उलझाकर युवकों ने कुछ सुंघा दिया। जिससे महिला पर नींद छाने लगी। युवकों के कहने पर महिला ने पहले सोने की अंगूठी और फिर सोने की चेन, झुमके, कान की बाली उतरवा लिए। बदमाश कार से बैठकर रवाना हो गए। महिला उस वक्त भी अर्द्घबेहोशी की हालत में रही। वहां से लक्ष्मी देवी परम अस्पताल भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की हालत गंभीर
लगभग आधा घंटे बाद परिचितों ने महिला की हालत देखने पर पूछताछ की। इस पर महिला को ध्यान आया कि फव्वारा चौक पर दो लड़के उसके गहने ले चुके हैं।पशुपालन विभाग में अफसर महिला के बेटे सुधीर काला ने नेहरू कालोनी थाने में केस दर्ज करवाया है।


कालोनी में गिरोह सक्रिय

नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र में ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय हो रहा है। चार दिन पहले भी नेहरू कालोनी के माता मंदिर के समीप दो युवकों ने महिला को बातों में उलझाकर करीब एक लाख रुपए के गहने हड़प लिए थे। दोनों घटनाओं में हूलिया एक ही तरह का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed