{"_id":"5f4ce3591e736a36834731e7bc2d3336","slug":"molestation-with-school-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी करने से रोका तो जमकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी करने से रोका तो जमकर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (हरिद्वार)
Updated Wed, 01 Oct 2014 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने छात्राओं के परिजनों को बुरी तरह पीटा। सीओ ने कोतवाली प्रभारी को मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
मुंडाखेडा गांव की कई छात्राएं लक्सर के एक कॉलेज मे पढ़ती हैं। आरोप है कि खंडजा कुतुबपुर और गांव के बीच कुछ मनचले उनके साथ छेड़खानी करते थे।
परिजनों ने रोका तो पीटा
बुधवार की दोपहर को छात्राओं के साथ मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। छात्राओ ने फोन से अपने परिवार वालों को इस बाबत सूचना दी।
सूचना मिलने पर परिजनों मौके पर पहुंचकर मनचलों को पकड़ने की कोशिश की तो मनचलों ने अपने कई अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद मनचलों ने परिजनों की लाठी-डंडे से पिटाई कर उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन
कहा, स्कूल आना-जाना बंद करा देंगे
इस दौरान शोर शराबा सुनकर कई अन्य लोग मौके पर आ गए और परिजनों को बचाया। मनचले इतने पर ही नहीं माने, उन्होंने परिजनों को धमकी दी कि वे छात्राओं को स्कूल आना जाना बंद करा देने तथा उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
छात्राओं के परिजनों ने इस बाबत पुलिस क्षेत्राधिकारी लोकजीत सिंह को तहरीर दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कोतवाली प्रभारी को मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिये है।