फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   molestation of foreign female tourist

मसाज कराने आई विदेशी महिला से रेप की कोशिश

Mon, 23 Jun 2014 08:24 PM IST
अमर उजाला,ऋषिकेश
अमर उजाला,ऋषिकेश Updated Mon, 23 Jun 2014 08:24 PM IST
विज्ञापन
molestation of foreign female tourist

ऋषिकेश के तपोवन स्थित बाबा मसाज सेंटर में मसाज के लिए आई एक जापानी महिला से सेंटर कर्मी ने अश्लील हरकत करने लगा।

विज्ञापन


घटना से बदहवास महिला मुनिकीरेती थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता यहां योग सीखने आई हुई है।

तीर्थनगरी की छवि धूमिल करने की घटना बीते रविवार शाम की है। पुलिस ने बताया कि सुजूकी कीसी (40) निवासी कानागवा, जापान करीब एक महीने से तपोवन स्थित एक योग सेंटर में ठहरी हुई है।
विज्ञापन


रविवार शाम तपोवन स्थित बाबा मसाज सेंटर में मसाज कराने गई थी।

देर रात मुकदमा दर्ज

molestation of foreign female tourist

मसाज के दौरान सेंटर कर्मचारी उसके साथ बदनियती से छेड़छाड़ करने लगा। कर्मचारी की हरकत से हतप्रभ विदेशी महिला किसी तरह भागकर मुनिकीरेती थाने पहुंची। जहां पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया।

थाना प्रभारी निरीक्षक गणेश सिंह सामंत ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मसाज सेंटर में कार्यरत ऋषिराम निवासी बीईजी कालोनी रायवाला के खिलाफ 354 आईपीसी के तहत देर रात मुकदमा दर्ज किया गया।

सोमवार सुबह आरोपी को तपोवन क्षेत्र से धर दबोचा और नई टिहरी सक्षम कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

दूतावास रवाना हुई विदेशी महिला

molestation of foreign female tourist

पुलिस ने बताया कि योग सीखने आई जापानी महिला के वीजा की अवधि सोमवार को खत्म हो रही थी। लिहाजा, महिला दिल्ली जापानी दूतावास के लिए रवाना हो गई है।

विदेशियों से जुड़े मामले
25 जुलाई 2011 को नीरगड्डू झरने पर रसियन महिला से लूटपाट का प्रयास।
24 अगस्त 2011 को लक्ष्मणझूला बैराज मार्ग पर मैक्सिको की महिला से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार।
चार दिसंबर 2013 को नीलकंठ पैदल मार्ग पर यूएसए से आई महिला से दुराचार का प्रयास, आरोपी फक्कड़ बाबा गिरफ्तार।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed