फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   molestation in college

छेड़छाड़ की शिकायत पर शिक्षक ने छात्रा को 'धमकाया'

Wed, 11 Dec 2013 08:07 PM IST
अमर उजाला, सुल्तानपुर
अमर उजाला, सुल्तानपुर Updated Wed, 11 Dec 2013 08:07 PM IST
विज्ञापन
molestation in college

उत्तराखंड के सुल्तानपुर में छेड़छाड़ की जानकारी देने के बाद शिक्षक ने आरोपी छात्र पर कार्रवाई करने के बजाय उल्टे छात्रा को मामला दबाने के लिए के लिए आतंकित किया।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले को शांत कराया
कॉलेज की अन्य छात्राओं ने परिजनों को जानकारी दी तो परिजन और ग्रामीणों ने कॉलेज पहुंच शिक्षक के खिलाफ हंगामा किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक भोगपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के एक छात्र ने कॉलेज की ही एक छात्रा के साथ मंगलवार को छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने जब इसकी शिकायत विद्यालय के एक शिक्षक से की। लेकिन शिक्षक ने कार्रवाई करने के बजाय छात्रों को डराने के साथ ही मामले को दबाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों को पूरी जानकारी
साथ ही छात्रा पर घर जाकर कुछ न बताने का दबाव बनाया। लेकिन छात्रा की सहेलियों ने परिजनों को पूरी जानकारी दे दी। बुधवार को छात्रा के परिजन और ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि शिक्षक स्कूल में छेड़खानी की घटना को दबा रहे हैं।


इसी बीच किसी ने हंगामे की जानकारी भिक्कमपुर पुलिस चौकी को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ कार्रवाई करने आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हो सका। इस बाबत प्रधानाध्यापक माया प्रकाश का कहना है कि छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाले नाम भी काट दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed