{"_id":"7dbb7fed1e2bf482fff60f2e1a7a00cc","slug":"molestaion-with-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरन चाहता था 'दोस्ती', लड़की ने भिजवाया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जबरन चाहता था 'दोस्ती', लड़की ने भिजवाया जेल
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 07 Dec 2013 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मनगरी हरिद्वार में एक सप्ताह से छात्रा को छेड़छाड़ कर परेशान करने के आरोपी सन्नी चौहान निवासी मोहल्ला चौहानान, ज्वालापुर को परिजनों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
एक फैक्ट्री में काम करने वाले इस युवक को छात्रा के भाई की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कक्षा 11 की छात्रा से यह युवक जबरन दोस्ती करना चाहता था। एक सप्ताह से स्कूल और ट्यूशन आते-जाते वह रोजाना छात्रा को परेशान करता था।
विज्ञापन
छात्रा ने महिला हेल्पलाइन के नंबर 1090 पर शिकायत की थी, लेकिन युवक फरार हो गया था। शुक्रवार को छात्रा के भाई ने अपने परिचित मनव्वर कुरैशी के साथ मिलकर आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को बुलाकर उसे पकड़वा दिया। कोतवाली प्रभारी पंकज गैरोला ने बताया कि छेड़छाड़ के आरोपी सन्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन