{"_id":"96fa9070751045f10159676a5e7aabbd","slug":"mobile-theft-in-roorkee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर कोई पता पूछे तो हो जाइए सावधान!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर कोई पता पूछे तो हो जाइए सावधान!
Updated Thu, 25 Sep 2014 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के रुड़की में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक को पता पूछने के बहाने रोका और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। युवक ने विरोध का प्रयास भी किया लेकिन आरोपी उसे धक्का देकर बाइक से फरार हो गए।
विज्ञापन
पहले पूछा पता
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के अंबर तालाब निवासी ललित बृहस्पतिवार की दोपहर को किसी काम से राजेन्द्र नगर की तरफ गया था। काम निपटाने के बाद वह रामनगर कोर्ट के बाहर से जा रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच कोर्ट के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसके पास आकर बाइक रोकी। बाइक रोकने के बाद आरोपियों ने उससे किसी का पता पूछने का ड्रामा किया।
टाइम बताने के लिए फोन निकाला तो ले उड़े
ललित ने कहा कि उसे पता नहीं मालूम तो आरोपियों ने उससे टाइम पूछा जिस पर ललित ने टाइम बताने के लिए अपनी जेब से मोबाइल निकाला। फोन जेब से निकालते ही आरोपियों ने उससे मोबाइल फोन छीन लिया।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी बाइक लेकर भागने लगे। आरोपियों को भागते देख युवक ने उन्हें पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन आरोपी उसे धक्का देकर वहां से फरार हो गए।
युवक ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को मौके पर बुलाया लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पीड़ित ने बताया कि घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।