{"_id":"4aea399bde0481a992372616194244eb","slug":"mla-supporter-complaint-against-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक समर्थक ने कराया कंपनी के खिलाफ क्रॉस केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक समर्थक ने कराया कंपनी के खिलाफ क्रॉस केस
अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Sat, 15 Mar 2014 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी बांध के पंप स्टोरेज प्लांट का कार्य कर रही हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी और प्रतापनगर विधायक समर्थकों के बीच हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
विज्ञापन
पढ़ें,फर्जी आयकर अधिकारी बन ऐंठे 30 लाख
विज्ञापन
विधायक समर्थक कुलदीप पंवार की ओर से कंपनी के दो अधिकारियों के खिलाफ नाम दर्ज रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कंपनी ने विधायक पर कराया था केस
कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर आर राजेंद्र कुमार ने शुक्रवार को प्रतापनगर विधायक विक्रम नेगी और उनके समर्थक कुलदीप पंवार, आनंद रावत सहित पांच-छह लोगों पर जबरन कंपनी में घुसने, मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विधायक समर्थकों ने दी तहरीर
शनिवार को विधायक समर्थक कुलदीप पंवार की ओर से पुलिस को दी तहरीर में कहा गया है कि वह बैठक कर नई टिहरी लौट रहे थे।
पढ़ें, उत्तराखंड में भी भाग रहे कांग्रेसी दिग्गज
कंपनी गेट पर कुछ कर्मचारी खडे़ थे, जिन्होंने विधायक को बताया कि उन्हें तीन माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन मांगने पर कंपनी प्रबंधन नौकरी से निकालने की धमकी दे रहा है।
पढ़ें, पार्टी कलह को हंसी-ठिठोली कह रहे हैं रावत
विधायक जब कर्मियों से बातचीत कर रहे थे, तो कंपनी प्रबंधक संजय गौरे और आर राजेंद्र कुमार ने गाली गलौच और जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने किया केस दर्ज
कोतवाली निरीक्षक एश्वर्य पाल ने बताया कि पंवार की तहरीर के आधार पर कंपनी के प्रबंधक संजय गौरे और आर राजेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विधायक नेगी का कहना है कि कंपनी लोगों की समस्या हल करने के बजाय षड़यंत्र रच रही है। मामले की जानकारी सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को दे दी है।