फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   missing girl found dead.

रेलवे लाइन के किनारे मिली लापता छात्रा की लाश

Thu, 26 Feb 2015 06:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 26 Feb 2015 06:22 AM IST
विज्ञापन
missing girl found dead.

ट्यूशन से लौटते हुए लापता हुई 12वीं की छात्रा का खून से लथपथ शव बुधवार सुबह रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला। मृतका के सिर एवं पैर में चोट के निशान हैं। पुलिस ने क्षेत्र के एक युवक को हिरासत में लिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र की नई बस्ती खड़खड़ी की है।

विज्ञापन


मंगलवार देर शाम एक व्यक्ति ने खड़खड़ी चौकी पहुंचकर पुलिस को सूचना दी कि उसकी बेटी (19) रोजाना की तरह शाम को ट्यूशन गई हुई थी लेकिन घर नहीं लौटी। पिता की ओर से संदेह जताने पर पुलिस न कुंज गली निवासी पेशे से दर्जी एक युवक को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


वैजाइनल स्वैप रखी सुरक्षित
रातभर पुलिस छात्रा की सहेलियों, परिजनों व रिश्तेदारों के फोन पर जानकारी जुटाती रही। बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे विश्राम गृह के पास छात्रा का शव रेलवे लाइन के किनारे पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त करवाई और जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, बेटी का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। एसएसआई विद्याभूषण सिंह नेगी ने बताया कि छात्रा क्षेत्र के ही एक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। छात्रा की वैजाइनल स्वैप सुरक्षित रख ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सामने आ पाएगा।


पोस्टमार्टम में चलेगा पता
एसएसआई ने बताया कि छात्रा का भाई एवं मां सिडकुल की औद्योगिक इकाईयों में कार्यरत हैं। छात्रा का मोबाइल फोन मिल गया है। उससे कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम कर रहे डॉक्टरों के पैनल की वीडियो रिकार्डिंग कराई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सामने आ पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed