फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   misconduct accused arrested

दुराचार की चाहत पड़ी भारी, पहुंचा जेल

Sun, 18 Aug 2013 08:58 PM IST
रुड़की/ब्यूरो
रुड़की/ब्यूरो Updated Sun, 18 Aug 2013 08:58 PM IST
विज्ञापन
misconduct accused arrested

रुडकी के एक घर में घुसकर युवती से दुराचार का प्रयास करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 24 जून की रात को हुई थी। इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की पुत्री 24 जून की रात अपने घर में सो रही थी। इसी बीच आरोपी लुकमान मौका पाकर घर में दाखिल हुआ और युवती को डरा धमकाकर उसके साथ दुराचार का प्रयास किया।
विज्ञापन


धमकी देकर फरार
युवती के शोर मचाने पर आरोपी उसे देख लेने की धमकी देकर फरार हो गया। परिजन घर लौटे तो उन्हें इस घटना की जानकारी मिली।

इसके बाद गंगनहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

मामले की विवेचना कर रहे एसआई राजेंद्र सिंह डांडीवाल ने बताया कि दुराचार के मामले में फरार चल रहा आरोपी शनिवार की शाम को रामपुर गांव में देखा गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे धर दबोचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed