फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Minor girl marriage vidai stop in dehradun

धूमधाम से हुई शादी, लेकिन अचानक हो गया कुछ ऐसा कि रोकनी पड़ गई विदाई

Mon, 30 Apr 2018 12:33 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 30 Apr 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
Minor girl marriage vidai stop in dehradun
marriage - फोटो : demo pic

दुल्हा बारात लेकर आया। हंसी खुशी धूमधाम से शादी भी हो गई। लेकिन तभी वहां कुछ ऐसा हो गया कि विदाई रोक दी गई।

विज्ञापन


रायपुर क्षेत्र स्थित एक मंदिर में आयोजित शादी समारोह में लड़की की उम्र को लेकर विवाद हो गया। फेरे लेने के बाद जब विदाई का वक्त आया तो लड़की को नाबालिग बताया जाने लगा। मौके पर पहुंचे चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सदस्यों ने लड़की को नाबालिग बताते हुए विदाई रुकवा दी।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई उनसे बातचीत की। पुलिस के अनुसार, लड़की के उम्र के दस्तावेज मांगे गए हैं। दस्तावेज आने पर आज मामले की जांच शुरू की जाएगी।

विज्ञापन

Minor girl marriage vidai stop in dehradun
child marriage

इंस्पेक्टर हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि रविवार को रायपुर के एक मंदिर शादी समारोह का आयोजन था। वर पक्ष के लोग गढ़वाल से आए थे। फेरे खत्म होने के बाद लड़की की विदाई की तैयारी चल रही थी कि अचानक फिल्मी स्टाइल में कुछ लोग मौके पर पहुंचे और शादी रोकने को कहा। कुछ देर बाद पता चला कि शादी रुकवाने वाले लोग चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सदस्य हैं। लड़की को नाबालिग बताते हुए उन्होंने विदाई नहीं होने दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची रायपुर पुलिस कमेटी के सदस्यों के साथ वर-वधू पक्ष के लोगों को थाने ले गई और लड़की के उम्र के दस्तावेज दिखाने को कहा। लेकिन लड़की पक्ष के लोग उसकी उम्र के दस्तावेज नहीं दिखा सके। इंस्पेक्टर हेमेंद्र सिंह नेगी के अनुसार, बधू पक्ष से लड़की के उम्र के दस्तावेज आज उपलब्ध कराने को कहा गया है। दस्तावेज आने के बाद मामले की जांच-पड़ताल कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed