फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   minor girl attempt to rape by uncle.

मौसा ने नाबालिग पर डाली गंदी नजर, पत्नी ने किया पुलिस के हवाले

Wed, 04 May 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 04 May 2016 12:43 AM IST
सार

  • शहर से सटे रामपुर क्षेत्र का मामला
  • पुलिस ने हिरासत में लिया आरोपी

विज्ञापन
minor girl attempt to rape by uncle.
दुष्कर्म - फोटो : Demo Pic

विस्तार

रुड़की शहर से सटे रामपुर क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ उसके मौसा ने ही दुराचार का प्रयास किया। आरोपी की पत्नी व ससुराल वालों ने उसे रंगेहाथ पकड़कर जमकर धुनाई की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है।

विज्ञापन


रामपुर क्षेत्र की एक महिला का बिजनौर के नहटौर में विवाह हुआ है। उसका पति शहर में टेंट की दुकान पर काम करता है। पिछले दिनों मां की मौत होने पर विवाहिता मायके आई हुई थी। उसका पति भी ससुराल में आया था।
विज्ञापन


बच्ची की आवाज सुन पहुंची पत्नी
आरोप है कि अपने ननिहाल में रहने वाली करीब सात साल की बच्ची के साथ आरोपी ने दुराचार करने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच बच्ची की आवाज सुनवकर पहुंची उसकी पत्नी व ससुराल वालों ने उसे पकड़कर जमकर धुनाई की। सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंची और आरोपी को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस दूसरे पहलुओं पर भी कर रही जांच
मंगलवार की सुबह आरोपी की पत्नी अपने भाइयों के साथ आरोपी के खिलाफ तहरीर लेकर कोतवाली पहुंची। प्रथम दृष्टया पुलिस को मामला कुछ और नजर आ रहा है। पुलिस पत्नी से अलग रहने वाले पति से उसके संबंध को लेकर भी आसपास वालों से जानकारी जुटा रही है। वहीं एसएसआई अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed