जिस पाठल से डराती थी उसी से काटा डाला मां का गला, नाबालिग बेटी ने खुद सुनाई खौफनाक वारदात की कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी मां का कत्ल करने वाली केवल पंद्रह साल की लड़की के चेहरे पर न तो खौफ नजर आ रहा था और न किसी तरह का पश्चाताप। एक बार तो उसने पुलिस को मां के कत्ल की कहानी में दूसरे किरदार की भागीदारी को लेकर उलझाना चाहा लेकिन जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने हर सवाल का बेबाकी से जवाब दिया। पुलिस भी उसकी वाकपटुता को देखकर सन्न रह गई।
कनखल पुलिस जब पीछा करते करते उस लड़की तक पहुंची तो वह किरण की बेटी ही निकली। एक बार तो पुलिस के कदम ठिठक गए। रोपड़ पंजाब में प्रारंभिक पूछताछ में बेटी ने बड़े ही शातिराना ढंग से पुलिस को गच्चा देना चाहा। पुलिस उसे यहां ले आई।
यहां पहुंचने पर जब पूछताछ का सिलसिला शुरू हुआ तो नाबालिग ने अपनी मां के कत्ल की बात कबूली ली। इसके साथ उसने एक बात भी जोड़ दी कि एक अन्य व्यक्ति भी उसके ही साथ था। वह व्यक्ति उसकी मां का परिचित था और उसकी मां ने उससे एक लाख की रकम ले रखी थी।
रकम मांगने पर उसकी मां का विवाद भी उस शख्स से हुआ था। चूंकि वह तो व्यथित थी ही, लिहाजा उसकी मां के कत्ल में उसने भी पूरा साथ दिया। लेकिन पुलिस होमवर्क कर चुकी थी, क्योंकि सीसीटीवी फुटेज में कोई दूसरा शख्स उस रात दिखाई ही नहीं दिया था।
नाबालिग के भी कई ब्वॉयफ्रेंड
फिर नाबालिग ने कबूला कि, उसकी मां दवा खाकर सो गई थी। उसने पाठल से सीधा मां की गर्दन पर वार किया और उसे संभलने का मौका तक नहीं दिया। फिर वह ताबड़तोड़ वार करती चली गई।
कपड़े बदलकर सहारनपुर, अंबाला होते हुए रोपड़ में पिता के पास पहुंच गई थी। बकौल पुलिस कि मां का कत्ल करने का पश्चाताप बेटी को बिलकुल नहीं है। बार बार पूछताछ में बोलती रही कि यदि मां को न मारती तो वह उससे जिस्मफरोशी ही कराती रहती।
नाबालिग के भी कई ब्वॉयफ्रेंड
मां के कत्ल के आरोप में पुलिस के हत्थे चढ़ी नाबालिग के भी एक, दो नहीं बल्कि पांच ब्वॉयफ्रेंड हैं। ये खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने किशोरी के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकार्ड निकाली। पंजाब पहुंची पुलिस ने तीन ब्वॉयफ्रेंड को हिरासत में भी लिया था।
बेटे का अता पता नहीं
इसलिए वह उसे छोड़कर रूपनगर रोपड़ पंजाब चला गया। किरण हरिद्वार आकर बस गई थी। बीच बीच में किरण पंजाब जाती थी। वर्ष 2016 में भी किरण ने अपने पति के खिलाफ दहेज समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। तब चंद्रपाल को जेल भी जाना पड़ा था।
बेटे का अता पता नहीं
किरण अपने एक बेटे शिवम को कई वर्ष पूर्व अपने साथ ले आई थी। पति जब भी पूछता था, तब वह बोलती थी कि बेटा नाना नानी के घर है। आज तक किसी ने फिर शिवम को नहीं देखा। बेटी और दूसरा बेटा विमल पिता के ही पास रहते थे।
रेप के आरोपियों को ढूंढेगी पुलिस
रेप के आरोपियों को ढूंढेगी पुलिस
पुलिस अब किरण के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल को खंगाल रही है ताकी नाबालिग के साथ रेप करने वाले आरोपी हत्थे चढ़ सकें। पुलिस पूछताछ में किशोरी ने कबूला कि उसकी मां ने उसे तीन आदमियों के सामने पेश किया था।
उसकी एवज में रकम ली हुई थी। वह भौगोलिक परिवेश से वाकिफ नहीं है। इसलिए उसका रेप कहां हुआ इसकी तस्दीक नहीं कर पाई। इसलिए अब पुलिस उसकी मां के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगालेगी ताकि आरोपी पकड़ में आ सकें।