{"_id":"59bd67414f1c1b1d688b5021","slug":"micreants-murdered-palmardin-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्लेदार की पीट-पीटकर हत्या करके शव फेंककर बदमाश फरार, बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पल्लेदार की पीट-पीटकर हत्या करके शव फेंककर बदमाश फरार, बवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी समिति के एक पल्लेदार की पीट-पीटकर हत्या कर बदमाश शव को परिसर में ही लावारिस हालत में फेंककर फरार हो गए। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पल्लेदारों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से हत्यारों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
इमलीखेड़ा निवासी अंजेश (30 वर्ष) रामपुुर स्थित मंडी समिति में पल्लेदारी करता था। शनिवार देर शाम कुछ पल्लेदार परिसर की तरफ जा रहे थे। इसी बीच उन्हें लावारिस हालत में अंजेश का शव दिखाई दिया। इससे परिसर में अफरातफरी मच गई। मौके पर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
मृतक के शरीर में चोट के गहरे निशान पाए गए। पल्लेदारों ने अंजेश की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पल्लेदारों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक शव को उठाने से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने जैसे-तैसे पल्लेदारों को शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद पुलिस मंडी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी। अंजेश के तीन बच्चे हैं। उसकी मौत के बाद परिवार के सामने रोजीरोटी का संकट खड़ा हो गया है।