{"_id":"57e0b6ca4f1c1b1a03a82bef","slug":"masons-murdered-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात छत पर सो रहे राजमिस्त्री की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देर रात छत पर सो रहे राजमिस्त्री की हत्या
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 20 Sep 2016 09:41 AM IST
विज्ञापन
हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की में पाडली गुज्जर से सटे तेल्लीवाला गांव में रविवार रात अपने घर की छत पर सो रहे राजमिस्त्री की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। लेकिन कमरे से सो रहे छोटे भाई को इसकी भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
सोमवार सुबह छोटा भाई जब गांव के अन्य युवक के साथ छत पर पहुंचा तो भाई को खून से लथपथ देखकर हतप्रभ रहे गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। लेकिन देर शाम तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। मेहंदी हसन पुत्र मुंतजीर मूल रूप से सापला (देवबंद) के रहने वाले थे।
विज्ञापन
लंबे समय से वह परिवार के साथ तेल्लीवाला गांव में रह कर राजमिस्त्री का काम कर रहे थे। लेकिन इन दिनों उनकी पत्नी और बच्चे सापला गांव गए हुए थे। जबकि मेहंदी हसन भाई के साथ तेल्लीवाला गांव में रह रहे थे। रविवार रात वह घर की छत पर सो रहे थे। जबकि छोटा भाई नवी हसन कमरे में सोया था।
विज्ञापन
गांव में रविवार रात एक शादी थी। जिसकी वजह से गांव में देर रात तक तेज आवाज में डीजे बज रहा था। सोमवार सुबह छोटा भाई नवी हसन सोकर उठा और कमरे का दरवाजा खोलकर कहीं बाहर चला गया। वापसी में वह एक अन्य युवक को साथ लेकर लौटा। उसके बाद जैसे ही नवी छत पर गया तो बड़े भाई को खून से लथपथ देख हक्का-बक्का रह गया।
उसकी गर्दन पर धारदार हथियार के निशान थे। इसी बीच मौके पर अन्य लोग भी पहुंच गए। सूचना पर सुबह करीब आठ बजे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस क्षेत्राधिकारी एसके सिंह ने बताया कि हत्या की जांच की जा रही है। राजमिस्त्री के छोटे भाई से पूछताछ की जा रही है। संभावना है जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।