फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Married couple do big fraud in lovership for marriage to each other

शादी करने के लिए शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने किया ऐसा फ्रॉड, पढ़ेंगे तो रिश्तों पर से भरोसा उठ जाएगा

Wed, 13 Jun 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 13 Jun 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
Married couple do big fraud in lovership for marriage to each other
love couple

शादीशुदा हो हुए भी एक प्रेमी जोड़े ने एक दूसरे से शादी करने के जो किया उसे जानकर आप भी रिश्तों पर यकीन नहीं कर पाएंगे। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मृत दर्शाकर दूसरी महिला से शादी कर ली।

विज्ञापन


बेटी को जब इस बात का पता चला तो उसने पिता के खिलाफ पुलिस से शिकायत कर दी। जांच में पता चला कि उसने जिस महिला से शादी की है, उसने भी अपने पति को मृत दिखाकर विवाह रचाया है।
विज्ञापन


दोनों ने उत्तरकाशी में विवाह को पंजीकृत भी करा लिया। बेटी की शिकायत पर मौजूदा पिता, उसकी दूसरी पत्नी और शादी में गवाह बने तीन अन्य लोगों के पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Married couple do big fraud in lovership for marriage to each other
love couple

एसओ प्रेमनगर मुकेश त्यागी ने बताया कि कांसवाली कोठरी निवासी प्रियंका ने अपने पिता बलवीर सिंह के खिलाफ शिकायत की है कि उसके पिता ने उत्तरकाशी के क्यारी गांव निवासी की रीना नाम की महिला से शादी कर ली है।

इसका पता तब चला कि जब उसके पिता काफी दिनों से घर नहीं आए। एक दिन आए तो घर का कुछ सामान भी लेकर गए। जब परिवार वालों ने पड़ताल की तो पता चला कि उन्होंने उत्तरकाशी में एक महिला से शादी कर ली है। प्रियंका ने बताया कि जिस महिला से पिता ने दूसरी शादी की है, उसने भी अपने पति को मृत दिखाया है। दोनों ने इस शादी को उत्तरकाशी में रजिस्टर्ड भी करा लिया।

मामले का खुलासा होने के बाद प्रियंका ने पिता बलवीर, सौतेली मां रीना और शादी में गवाह बनी तारा देवी निवासी क्यारी उत्तरकाशी, बबलू एवं विशाल निवासी कांसवाली कोठरी के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचना के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृत्यु प्रमाण-पत्र बनाने वालों की भी पड़ताल की जा रही है कि कैसे उन्होंने बिना जांच के प्रमाण-पत्र जारी किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed