फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   marriage with minor girl

नाबालिग दुल्हन की ख्वाहिश पड़ी मंहगी, पहुंचा जेल

Sun, 11 May 2014 12:56 AM IST
अमर उजाला, पिथौरागढ़
अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 11 May 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
marriage with minor girl

राजस्व पुलिस ने नाबालिग लड़की से शादी करने झुंझनू (राजस्थान) से आए दूल्हे, उसके पिता, बालिका के पिता, विवाह तय कराने वाली बालिका की ताई और कर्मकांड के लिए बुलाए गए पंडितजी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


राजस्व पुलिस को सूचना मिली थी कि शनिवार को बेड़ीनाग तहसील में पांखू क्षेत्र के एक मंदिर में नाबालिग लड़की का विवाह राजस्थान के झुंझनू जिला के देवता गांव निवासीराम अवतार शर्मा के बेटे रमेश शर्मा (23) से होने वाला है।
विज्ञापन


सूचना पर एसडीएम हेमंत वर्मा ने राजस्व पुलिस को मौके पर भेजा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब बालिका की उम्र संबंधी अभिलेखों की जांच की गई तो पता चला कि लड़की की उम्र 15 वर्ष आठ माह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूल्हा और उसका पिता गिरफ्तार

marriage with minor girl

सारे प्रमाण जुटाने के बाद राजस्व पुलिस ने बालिका की ताई, दूल्हे रमेश शर्मा, उसके पिता राम अवतार शर्मा, बालिका के पिता और पंडित भुवन चंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

इसके अलावा, पुलिस ने ग्राम प्रहरी केवलानंद को भी हिरासत में ले लिया।

एसडीएम ने बताया कि लड़की दसवीं में पढ़ती है। विवाह के लिए दूल्हा और उसका पिता दो दिन पहले ही यहां आ गए थे। शादी लड़की की ताई ने तय कराई थी जो राजस्थान के झुंझनू में बस गई है। उसका पति वहीं सेना में कार्यरत है।

इस वजह से फंस गए

marriage with minor girl

गंगोलीहाट के एसडीएम अनुराग आर्य ने एक वर्ष पूर्व गंगोलीहाट के गांव-गांव में समितियां गठित कीं। उन्होंने इन समितियों का सदस्य ग्राम प्रधान, ग्राम प्रहरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ताओं को बनाया जो बाहरी क्षेत्र से यहां की लड़कियों से शादी करने आने वाले लोगों की सूचना प्रशासन को देते थे।

इस सूचना पर प्रशासन छानबीन करता था और सूचना सही पाए जाने पर आरोपियों पर कार्रवाई करता था।

इससे यहां  बाहरी क्षेत्र के लोगों से लड़कियों के विवाह पर काफी हद तक रोक लग गई थी। एसडीएम अनुराग आर्य ने क्षेत्र में विवाह पंजीकरण भी अनिवार्य करवा दिया था।

विवाह की खुशियां मातम में बदली

marriage with minor girl

एक दूसरे मामले में बेटे के ब्याह की शहनाई बजने की तैयारी के बीच महिला संगीत के दौरान दूल्हे की मां को दिल का दौरा पड़ गया और उनकी मौत हो गई। खुशियां मातम में बदल गई। परिवार में कोहराम मचा है।

कोर्ट रोड पर रहने वाली भवानी देवी पत्नी स्व. मोतीराम के तीसरे पुत्र की बारात शनिवार को द्वाराहाट जानी थी। इसके लिए पिछले कई दिनों से घर में वैवाहिक कार्यक्रम चल रहे थे।

शुक्रवार की शाम को घर में महिला संगीत का कार्यक्रम में मंगल गीत गाए जा रहे थे। बताया जाता है कि शाम करीब छह बजे महिला संगीत के दौरान भवानी देवी अचानक गिर पड़ीं और उनकी सांस थम गईं। परिजन उन्हें सरकारी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed