{"_id":"149494075223443254ad73f79450fdae","slug":"manoj-gupta-kidnapping-case-work-out-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात टिंकू ने कराया मनोज गुप्ता का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुख्यात टिंकू ने कराया मनोज गुप्ता का अपहरण
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 21 Feb 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
देहरादून के डूंगा फार्म हाउस से अगवा मेरठ के कारोबारी मनोज गुप्ता का अपरहरण मुजफ्फरनगर के पुरकाजी ब्लॉक प्रमुख के पति विनय त्यागी उर्फ़ टिंकू ने ही कराया था।
विज्ञापन
एसएसपी सदानंद दाते ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह खुलासा किया। बताया गया कि टिंकू का अपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस ने सिम दिलाने वाले अम्बुज त्यागी और विकास कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि टिंकू के कहने पर ही इन दोनों ने फर्जी आई पर 4 सिम दिए थे। टिंकू ने युवती को मनोज का अपहरण करने के लिए इस्तेमाल किया। पुलिस ने युवती को भी अभियुक्त बनाया है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस ने टिंकू पर सवा लाख रूपए का इनाम रखा हुआ है। पुलिस ने बताया कि अपहरण करने में चार से पांच लोगों का हाथ होने की संभावना है।
प्रेमनगर के डूंगा स्थित फार्म हाउस से मेरठ के कारोबारी मनोज गुप्ता अपनी महिला मित्र के साथ 18 फरवरी की रात गायब हो गए थे। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद 19 फरवरी देर रात मनोज गुप्ता के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मेरठ और मुजफ्फरनगर में जांच शुरू की थी।