गिफ्ट के बदले चाहता था बच्ची की अस्मत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र में गिफ्ट की दुकान चलाने वाले युवक ने पड़ोस में रहने वाली बच्ची से छेड़छाड़ की।
पढ़ें, एयर इंडिया के पंख लगाकर 'उड़ेगा' चिराग
शोर मचाने पर युवक ने दस वर्षीय बच्ची को धमकाया तो वह रोने लगी। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने युवक को पकड़ लिया और पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
पढ़ें, 2013 में उत्तराखंड को कलंकित कर गई ये घटनाएं
देर रात तक पुलिस को लिखित शिकायत नहीं मिली थी। पीड़ित बच्ची यहां अपने ननिहाल में रहती है। उसके पिता बाहर मजदूरी करते हैं। आरोप है कि युवक ने लड़की को गिफ्ट दिलाने के बहाने दुकान पर बुलाया।
पढ़ें, मसूरी की हसीन वादियों के मुरीद हैं बॉलीवुड के विलेन
पड़ोसी होने की वजह से लड़की युवक के घर में आती-जाती थी और उसके परिवार से घुली-मिली थी। इसलिए लड़की युवक के झांसे में आ गई। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर देर रात पटेलनगर बाजार चौकी में क्षेत्रवासियों की भीड़ एकत्र थी।